Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नामों की घोषणा; नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव; इंदौर से शंकर लालवानी को मिला मौका

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नामों की घोषणा; नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव; इंदौर से शंकर लालवानी को मिला मौका
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी हुई इस लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे प्रमुख नाम नितिन गडकरी का है, जिनको महाराष्ट्र के नागपुर से टिकट दिया गया है। करनाल से एमएल खट्टर, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के इंदौर से सांसद शंकर लालवानी को पार्टी ने दूसरी बार मौका दिया है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में सोमवार रात सम्पन्न हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे।

एमपी की बची 5 उम्मीदवारों पर भी उम्मीदवार तय

मध्य प्रदेश की बाकी बची पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

देखें लिस्ट...

इन 10 सीटों पर तय हुई स्थिति

पहली सूची में 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी किए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। जिसमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश – 51 सीटें पश्चिम बंगाल – 20 सीटें मध्य प्रदेश – 24 सीटें गुजरात – 15 सीटें राजस्थान – 15 सीटें झारखंड – 11 सीटें छत्तीसगढ़ – 11 सीटें केरल – 12 सीटें तेलंगाना – 9 सीटें असम – 11 सीटें दिल्ली – 5 सीटें जम्मू-कश्मीर – 2 सीटें उत्तराखंड – 3 सीटें अरुणाचल – 2 सीटें गोवा – 1 सीट त्रिपुरा – 1 सीट अंडमान – 1 सीट दमन और दीव – 1 सीट

विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया को टिकट

मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर, भिंड (आरक्षित) से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़े को टिकट मिला। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल; पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts