International Yoga Day:भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ ने आयोजित किया विशेष योग शिविर, लोगों ने किया योगाभ्यास

भोपाल। विशेष योग शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और निशक्तजन साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं, पदाधिकारियों ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का आधार बताया।
योग भारत की गौरवशाली परंपरा-राहुल कोठारी
प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का कार्य करती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी माध्यम है। योग को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

'प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान'
जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे फायदा होता है। विशेषकर दिव्यांग लोगों को योग आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने की अपील की।

योग संपूर्ण जीवन पद्धति है-राघवेंद्र शर्मा
मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है। योग व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: प्लेटफॉर्म पर चादरों के घेरे में डिलिवरी: रायपुर स्टेशन पर जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत।
कई लोगों ने किया योगाभ्यास
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, संदीप रजक, सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग साथियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।












