People's Update
Thursday, April 2, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 2, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    Bihar Exit Poll Result 2025 Live :बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार, एग्जिट पोल में महागठबंधन पीछे, जन सुराज धड़ाम

    दोनों चरणों की वोटिंग के बाद बिहार की सियासत एक रोमांचक मोड़ पर है। जनता का फैसला अब 14 नवंबर को खुलने वाली ईवीएम के दरवाजों में छिपा है। एग्जिट पोल्स ने भले NDA को बढ़त दिखाई हो, लेकिन बिहार में “किंग” कौन बनेगा, यह तय करेगा मतगणना का दिन।
    Publish Date: 11 Nov 2025, 6:56 PM (IST)Updated On: 12 Nov 2025, 12:15 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली/ पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान हुआ। यानी राज्य की 243 सीटों पर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। वहीं बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों का रुझान आने शुरू हो गए हैं।

      Bihar Exit Poll Result 2025 

      एजेंसी एनडीए महागठबंधन जन सुराज अन्य
      मैट्रीज IANS 147–167 70–90 0–2 2–8
      पीपल्स इनसाइट 133–148 87–102 0–2 3–6
      पीपल्स पल्स 133–159 75–101 0–5 2–8
      जेवीसी पोल 135–150 88–103 0–1 3–6
      कामाख्या 167–187 54–74 0–2 2–7
      चाणक्य स्ट्रैटजीज 130–138 100–108 0–0 3–5
      पोल स्टार्ट 133–148 87–102 0–0 3–5
      प्रजा पोल एनालिटिक्स 186 50 7 —
      TIF रिसर्च 145–163 76–95 0–1 —
      पी मार्क  142-162 80-98 1-7
      डीवी रिसर्च 137-152 83-98 3-12

      बिहार में अभी BJP के सबसे ज्यादा 80 विधायक

      बिहार विधानसभा में अभी BJP के पास 80 विधायक, RJD के 77, JDU के 45, और कांग्रेस के 19 विधायक हैं। इसके अलावा CPI (ML) के 11, हम के 4, CPI (M) के 2, CPI के 2, AIMIM के 1, और 2 निर्दलीय विधायक मौजूद हैं।

      2020 में NDA को मिली थीं 125 सीटें 

      पिछले विधानसभा चुनावा यानि 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थीं। महागठबंधन के 110 विधायक चुनकर आए थे। वहीं, अन्य पार्टियों को 8 सीटें मिली थीं। पार्टीवार देखें तो RJD को 75, BJP को 74, JDU को 43 और कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। 

      P-MARQ के एग्जिट पोल में NDA को 142-162 सीटें

      P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पोल के अनुसार, एनडीए को 142-162 सीटें, महागठबंधन को 80-98 सीटें तथा जन सुराज को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने का अनुमान है। 

      जन सुराज का नहीं दिख रहा कमाल 

      तमाम एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज को बड़ा कमाल करते नहीं दिख रही है। पोल्स के मुताबिक जन सुराज की इतनी सीटें भी नहीं आ रही हैं कि वह सरकार बनाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभा सके। सिर्फ प्रजा पोल एनालिटिक्स ने जन सुराज को 7 सीटें दी है। ज्यादातर पोल्स ने उसे 0-2 सीटें दी हैं। 

      पोल्स ऑफ पोल्स में भी NDA की बंपर जीत

      पोल्स ऑफ पोल्स के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि एनडीए की 138 से 155 के बीच में सीटें आ सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती है।

      POLL DIARY में महागठबंधन को 32-49 सीट

      बिहार में POLL DIARY के एग्जिट पोल में NDA को 184-209 सीट और महागठबंधन को 32-49 व अन्य को 1-5 सीट मिलने का अनुमान हैद्ध

      चाणक्य STRATEGIES पोल में NDA की सरकार

      बिहार चुनाव को लेकर चाणक्य STRATEGIES एग्जिट पोल भी सामने आ आया है। CHANAKAYA STRATEGIES के अनुसार एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही है।

      पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी NDA 

      पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

      जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त

      जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है, जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

      एग्जिट पोल्स में NDA को बहुमत के संकेत

      वोटिंग खत्म होते ही प्रमुख एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल्स जारी करने शुरू कर दिए हैं।

      MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक

      • NDA गठबंधन को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं।
      • महागठबंधन (MGB) को 70 से 90 सीटों के बीच अनुमानित समर्थन मिलने का अनुमान है।

      अगर यह रुझान नतीजों में बदलता है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि “बदलाव की लहर” को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता और अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

      जनता का फैसला अब EVM में कैद

      इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने उम्मीद से ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, औसतन मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक रहा है। चुनावी माहौल में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। राज्य की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनादेश किसी एक खेमे के पक्ष में निर्णायक रूप से जा सकता है। अब सभी राजनीतिक दल परिणामों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

      दो चरणों में मतदान

      बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ 

      • पहला चरण: 6 नवंबर को 121 सीटों पर
      • दूसरा चरण: 11 नवंबर को 122 सीटों पर

      राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ जगहों पर ईवीएम खराबी जैसी मामूली शिकायतें जरूर आईं, लेकिन चुनाव आयोग ने तत्काल कार्रवाई कर मतदान प्रक्रिया सुचारू रखी।

      कुल उम्मीदवार और महिला प्रतिनिधित्व

      इस बार बिहार चुनाव में कुल 2,616 उम्मीदवार मैदान में थे।

      • NDA गठबंधन से 242 उम्मीदवार
      • महागठबंधन (MGB) से 251 उम्मीदवार मैदान में उतरे।

      महिला उम्मीदवारों की भागीदारी भी बढ़ी है —

      • NDA में: बीजेपी 13, जदयू 13, लोजपा (रामविलास) 5 और हम 2 महिला उम्मीदवार।
      • महागठबंधन में: राजद 23, कांग्रेस 5, वीआईपी 1, सीपीआई(एमएल) 1 और आईआईपी से 1 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरीं।

      अब नजरें 14 नवंबर पर

      अब पूरा बिहार 14 नवंबर की सुबह से शुरू होने वाली मतगणना पर नजरें गड़ाए हुए है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने मतगणना एजेंटों की नियुक्ति कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए, तो NDA गठबंधन को एक बार फिर सरकार बनाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, बिहार की राजनीति में अंतिम वक्त पर समीकरण बदलने की परंपरा रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Bihar Exit Poll Live

      Bihar Exit Poll Result 2025

      Bihar Exit Poll Result

      Bihar Exit Poll Result 2025 Live

      Bihar Exit Poll Result News

      Tejashwi Yadav

      Nitish kumar

      BJP

      Congress

      RJD

      JDU

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Mithilesh Yadav
      By Mithilesh Yadav

      वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

      भोपाल में सरेराह मारपीट:कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

      बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

      भोपाल:बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

      अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स   

      MP News :अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स  

      रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव

      CG News:रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव

      LPG पर दबाव कम करने की तैयारी, सरकार का PNG विस्तार पर फोकस

      पश्चिम एशिया संकट:LPG पर दबाव कम करने की तैयारी, सरकार का PNG विस्तार पर फोकस

      भोपाल के छोटा तालाब को और ‘छोटा’ करने की साजिश, किनारों पर डंप किए जा रहे पत्थर

      MP News :भोपाल के छोटा तालाब को और ‘छोटा’ करने की साजिश, किनारों पर डंप किए जा रहे पत्थर

      3% DA-DR बढ़ोतरी का आदेश जारी, मई में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; 6 किस्तों में आएगा एरियर

      MP कर्मचारियों के लिए राहत:3% DA-DR बढ़ोतरी का आदेश जारी, मई में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; 6 किस्तों में आएगा एरियर

      संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

      संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

      56% एक्सपोर्ट प्रभावित, कई सेक्टर पर दबाव

      ईरान-इजरायल टेंशन का भारत पर सीधा असर:56% एक्सपोर्ट प्रभावित, कई सेक्टर पर दबाव

      उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

      Raghav Chadha :उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....