PlayBreaking News

बिहार चुनाव रुझानों में किसका दबदबा?मोकामा से बाढ़ तक... बाहुबलियों की किस्मत का खुला खेल

Follow on Google News
मोकामा से बाढ़ तक... बाहुबलियों की किस्मत का खुला खेल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार की राजनीति में दबंग नेताओं और बाहुबलियों की भूमिका हमेशा से चर्चा में रही है। जेल की सजा काट चुके या विवादित छवि वाले नेता यहां की चुनावी तस्वीर को लगातार प्रभावित करते रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी लगभग 12 सीटों पर बाहुबली नेता या उनके परिजन मैदान में हैं। मतगणना जारी है और रुझानों के आधार पर कई सीटों पर बाहुबली नेताओं या उनके परिवारों की बढ़त साफ दिखाई दे रही है।

    जहां-जहां बाहुबली आजमा रहे हैं किस्मत

    मोकामा

    जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। उनके सामने आरजेडी की वीणा देवी और जन सुराज से पीयूष प्रियदर्शी मुकाबले में हैं।

    तरारी

    पूर्व बाहुबली नेता सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत (बीजेपी) बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी टक्कर सीपीआई (एम) के मदन सिंह से है।

    रधुनाथपुर

    आरजेडी उम्मीदवार और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं। उनके सामने एनडीए के विकाश कुमार सिंह हैं।

    मांझी

    जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली प्रभुनाम सिंह के बेटे रणधीर कुमार सिंह रुझानों में आगे हैं।

    संदेश

    बाहुबली अरुण यादव के बेटे दीपू यादव (आरजेडी) और जेडीयू के राधा चरण के बीच कड़ा मुकाबला। रुझानों में दीपू यादव आगे हैं।

    दानापुर

    आरजेडी के बाहुबली नेता रीतलाल यादव बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछड़े हुए हैं।

    वारिसलीगंज

    यहां दो बाहुबली परिवारों की पत्नियों का आमना-सामना है-

    अनिता देवी (आरजेडी) – अशोक महतो की पत्नी

    अरुणा देवी (बीजेपी) – अखिलेश सिंह की पत्नी

    रुझानों में अरुणा देवी आगे हैं।

    बनियापुर

    बाहुबली क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध इस सीट पर आरजेडी की चांदनी देवी आगे चल रही हैं।

    शाहपुर

    बीजेपी के राकेश रंजन पीछे हैं, जबकि आरजेडी के बाहुबली राहुल तिवारी बढ़त में हैं। यह रुझान बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

    लालगंज

    आरजेडी प्रत्याशी और मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला आगे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के संजय कुमार सिंह से है।

    बेलागंज

    यहां कड़ा मुकाबला आरजेडी के बाहुबली विश्वनाथ कुमार सिंह और जेडीयू की मनोरमा देवी के बीच है। रुझानों में मनोरमा देवी बढ़त में।

    बाढ़

    आरजेडी के बाहुबली कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया और बीजेपी के सियाराम सिंह के बीच मुकाबला है। रुझानों में सियाराम सिंह आगे चल रहे हैं।

    बिहार की सियासत में बाहुबलियों की पकड़ अभी भी कायम है। 2025 के चुनाव में भी यह साफ दिख रहा है कि चाहे छवि पर विवाद हो या कानूनी मामले-इन नेताओं का जनाधार और जातीय समीकरण उन्हें अब भी चुनावी अखाड़े में मजबूत बनाए हुए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts