Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी का ऐलान- ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की होगी शुरुआत; बीजेपी पर मतदाता सूची से हेरफेर का आरोप

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी का ऐलान- ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की होगी शुरुआत; बीजेपी पर मतदाता सूची से हेरफेर का आरोप

नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर अधिकार यात्रा शुरू करने का ऐलान किया। यह यात्रा चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ होगी। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए वोट चोरी की जा रही है। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया और जनता से इसमें शामिल होने की अपील की।

17 अगस्त से बिहार में शुरुआत

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “17 अगस्त से #VoterAdhikarYatra के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई की शुरुआत कर रहे हैं। यह केवल चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है।”

Twitter Post

 

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “युवा, मजदूर, किसान और हर नागरिक उठे और इस जन आंदोलन में शामिल हो।”

क्या है कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता लगातार SIR के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सत्ता पक्ष मतदाता सूची में हेरफेर कर रहा है और चुनाव आयोग कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने बताया कि 14 अगस्त को रात 8 बजे देश के सभी जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा 21 अगस्त से 7 सितंबर तक राज्यस्तरीय रैलियां होंगी।

ये भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही बिहार में एक दिन में 130 करोड़ का मटन-चिकन बिका, कीमतों में हुई बढ़ोतरी

देशभर में हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी, जिसमें 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित कर चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे। वेणुगोपाल ने कहा, “यह अभियान जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए है। वोट चोरों की हार और जनता की जीत तय है।”

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts