बिहार के भोजपुर में हादसा, दो वाहनों की टक्कर में तीन महिला समेत चार की मौत, 7 घायल

Follow on Google News
बिहार के भोजपुर में हादसा, दो वाहनों की टक्कर में तीन महिला समेत चार की मौत, 7 घायल
आराबिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार को भयानक हादसा हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में खड़े ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी बनाही ओवरब्रिज के पास ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो रिक्शा पर सवार तीन महिला समेत चार लोग की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। ऑटो रिक्शा पर सवार लोग कैमूर के गुप्ता धाम में मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के नौकापाटी फतेहपुर निवासी मनोज महतो के पुत्र अजीत कुमार, गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छवकिया निवासी शिवनंदन महतो की पत्नी सुहागी देवी (50), पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी उत्तम महतो की पत्नी सुभाग्या देवी (65) और मोहन महतो की पत्नी सिरतिया देवी (65) के रूप में की गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts