Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 :फिनाले से पहले सबसे बड़ा ‘SHOCK’! अशनूर की विदाई ने बदला घर का पूरा समीकरण

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले काउंटडाउन तेज हो चुका है। टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के तय होते ही घर का माहौल और भी गर्म हो गया है। इसी बीच सबसे बड़ा झटका तब लगा जब नए प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान ने अशनूर कौर को सख्त फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया।
फिनाले से पहले सबसे बड़ा ‘SHOCK’! अशनूर की विदाई ने बदला घर का पूरा समीकरण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम मोड़ पर खड़ा है। रिपोट्स के मुताबिक ग्रैंड फिनाले के कुछ ही दिन पहले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स का ऐलान हो चुका। घर का माहौल समय के साथ और भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में दर्शकों को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अशनूर कौर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

    नए प्रोमो ने मचाई खलबली

    नए प्रोमो में साफ नजर आता है कि सलमान खान अशनूर से बेहद नाराज हैं। वे उन्हें फटकारते हुए कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर तान्या की तरफ लकड़ी का टुकड़ा घुमाया, जो शो के नियमों का सीधा उल्लंघन है। सलमान का कहना है कि घर में हिंसा की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

    सलमान का गुस्सा देखते ही बाकी घरवालों में भी हलचल मच जाती है। सबके चेहरों पर एक ही सवाल क्या अब छोटी-सी गलती घर से बाहर का टिकट बन सकती है?

    Twitter Post

    प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। फैन्स दो हिस्सों में बंट गए कुछ लोगों ने सलमान के फैसले का समर्थन किया, तो वहीं कुछ ने इसे गलतफहमी बताया। लेकिन शो का नियम साफ है कि हिंसा हो या उसका प्रयास, इसकी सजा हमेशा कड़ी होती है।

    आने वाला वीकेंड का वार घर की पूरी तस्वीर बदल सकता है कौन बनेगा फिनाले का असली दावेदार? किसकी होगी सबसे बड़ी चूक और कौन ले जाएगा ट्रॉफी?

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts