Bigg Boss 18 : 15 साल की उम्र में विधवा का रोल निभाने वाली भोपाल की Eisha Singh बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी

Follow on Google News
Bigg Boss 18 : 15 साल की उम्र में विधवा का रोल निभाने वाली भोपाल की Eisha Singh बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 18 के फैंस का इंतजार आखिरकार रविवार (6 अक्टूबर) को खत्म हो गया। सलमान खान का पॉपुलर शो रविवार को कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से प्रसारित हुआ। इस दौरान पिछले कुछ समय से कंटेस्टेंट्स को लेकर जो चर्चाएं चल रही थीं, उन पर विराम लग गया। सलमान ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठाया। शो की 14वीं कंटेस्टेंट ईशा सिंह बनीं, जो कलर्स के टीवी शो 'सिर्फ तुम' की लीड एक्ट्रेस रही हैं।

भोपाल से हैं ईशा सिंह

ईशा सिंह ने बताया कि, कलर्स वालों ने उन्हें सुबह फोन किया और कहा कि आप ये शो कर रही हो। उल्लेखनीय है कि ईशा सिंह भोपाल के कोलार इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता पंकज सिंह चौहान बिल्डर हैं और उनका एमपी नगर में ऑफिस है। उनकी मां का नाम रेखा सिंह है। ईशा ने भवन्स स्कूल से पढ़ाई की है। [caption id="attachment_136505" align="aligncenter" width="600"] सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में ईशा सिंह।[/caption]

15 साल की उम्र में किया विधवा का रोल

ईशा का पहला सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' था। इसमें उन्होंने 15 साल की उम्र में विधवा का रोल किया था। ईशा की एक मूवी और दो वेब सीरीज आने वाली हैं। 'बिग बॉस 18' के 17वें कंटेस्टेंट के रूप में विवियन डीसेना ने भी एंट्री ली। विवियन सीरियल 'सिर्फ तुम' में ईशा सिंह के सह कलाकार हैं और खुद को कलर्स चैनल का बेटा बताते हैं। ईशा सिंह ने ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसे शोज में काम कर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है।

कैसा है बिग बॉस 18 का घर

शो के प्रीमियर से पहले बिग बॉस 18 के घर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें इस बार घर के अनोखे डिजाइन की झलक देखने को मिली। थीम- इस बार बिग बॉस 18 की थीम ‘टाइम का तांडव’ है। घर को इस थीम के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिसमें भविष्य के साथ प्राचीन काल की झलक भी मिलती है। अनूठा डिजाइन- घर के डिजाइन में पुराने समय की गुफाओं और कहानियों का टच दिया गया है। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। जेल में खास बदलाव- इस बार सबसे बड़ा बदलाव जेल के डिजाइन को लेकर किया गया है। जेल को अलग और खास अंदाज में बनाया गया है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। भूत और भविष्य का मिश्रण- घर का वातावरण आधुनिक और प्राचीन काल का मिश्रण है। एक तरफ जहां पुराने समय की झलक दिखती है, वहीं दूसरी तरफ आज के जमाने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 : मिलिए बिग बॉस के घर में जा रहे कंटेस्टेंट से, तीन महीने होगा दर्शकों का मनोरंजन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts