PlayBreaking News

Bigg Boss 17 में फिल्म सेलिब्रिटीज के बेस्ट फ्रेंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सलमान ने बजाई मुनव्वर और विक्की की बैंड

Follow on Google News
Bigg Boss 17 में फिल्म सेलिब्रिटीज के बेस्ट फ्रेंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सलमान ने बजाई मुनव्वर और विक्की की बैंड
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की टीआरपी लगातार गिर रही है। शो दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल नहीं हो पा रहा है। वहीं अब टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री करा रहे हैं। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें फिल्म सेलिब्रिटीज के बेस्ट फ्रेंड ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि शो में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दूसरे प्रोमो में सलमान खान, मुनव्वर और विक्की की बैंड बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घर में ओरी की एंट्री

ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि 'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आएंगे। प्रोमो में सलमान, ओरी को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में पेश करते हुए बोले- पैपस का फेवरेट, फिल्म सेलिब्रिटीज का बेस्टी, जिनकी है मिस्टीरियस स्टोरी, प्लीज वेलकम ओरी। देखें वीडियो...

बिग बॉस के सेट से ओरी ने शेयर की तस्वीरें

ओरी ने बिग बॉस 17 के सेट से तस्वीरें शेयर करते हुए खुद इस बात की पुष्टि भी की है। ओरी ने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ बिग बॉस 17 के स्टेज पर एक साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'बस इसे यहीं छोड़ रहा हूं। देखें फोटो...

बी-टाउन के सितोरों ने किया कमेंट

ओरी के बी-टाउन के दोस्त कमेंट सेक्शन में रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लिखा,'क्या दुनिया तैयार है?'। एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'आप ओरी के पीछे...ओरी आपके पीछे.. बहुत मजा आया।' शनाया कपूर ने एक टाइगर और एक स्टार का इमोजी शेयर किया। भूमि पेडनेकर ने लिखा, "बेस्ट"।

सलमान ने लगाई फटकार

वहीं दूसरे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान, मुनव्वर और विक्की को फटकार लगा रहे हैं। भाई जान घरवालों से कहते हैं कि आप सभी घरवाले विक्की और मुनव्वर के कठपुतलियां बन गए हो। इन दोनों के कोई रिश्ते नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि सलमान की इस बात से घर में क्या हंगामा होने वाला है। देखें वीडियो...

ये हैं इस बार के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते एविक्शन देखने को मिलेगा। नॉमिनेशन टास्क के बाद घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सनी आर्य, सना रईस खान और जिग्ना वोरा को सबसे ज्यादा वोट मिले। इसके साथ ही ये सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।

ये ले सकते हैं घर में एंट्री

बिग बॉस के फैन पेज के हिसाब से कई स्टार्स के नाम वाइल्ड कार्ड की लिस्ट में हैं। इस लिस्ट में आदिल दुर्रानी और राखी सावंत का नाम भी शामिल है। वहीं अनुपमा फेम निधि भी शो में एंट्री ले सकती हैं। साथ ही बिग बॉस के पहले हफ्ते में बाहर हुई सोनिया बंसल भी एक बार फिर शो में नजर आ सकती हैं। हाल ही में एक और नाम इस लिस्ट से सामने आ रहा है। वह कोई और नहीं कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजली अरोड़ा है। हालांकि, अभी किसी ने भी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : मन्नारा से बढ़ती नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड को हुई जलन, किया क्रिप्टिक पोस्ट; जानें किसकी ओर है इशारा…?
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts