Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

गांधीनगर। भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को गांधीनगर के बीजेपी दफ्तर में हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं।

कई नेताओं के नाम थे सीएम की रेस में

विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज गांधीनगर में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें भूपेंद्र पटेल को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया है। वहीं इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रफुल पटेल, गोरधन झड़फिया, पुरुषोत्तम रुपाला में से भी किसी को सीएम बनाया जा सकता है। उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts