अशोका गार्डन में क्रूर हत्या!गली-गली में गूंजी विजय मेवाड़ा के लिए न्याय की मांग, होगी बुलडोजर कार्रवाई!

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हुई निर्मम हत्या ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। विजय मेवाड़ा, जो अपने कर्मचारियों के साथ प्रगति नगर जा रहे थे, पर आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। लोग न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और अशोका गार्डन व आसपास के इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गया।
गली-गली में गूंजी विजय मेवाड़ा के लिए न्याय की मांग, होगी बुलडोजर कार्रवाई!
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मुस्लिम युवकों द्वारा की गई एक सोची-समझी और निर्दय हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया। रविवार रात हिंदू युवक विजय मेवाड़ा की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। यह घटना सिर्फ अशोका गार्डन ही नहीं, बल्कि पूरे भोपाल की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

    प्रशासन की कार्रवाई

    पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और इलाके में छापेमारी तेज कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और स्थानीय लोगों से सहयोग की उम्मीद है।

    पुलिस कार्रवाई के बाद फरमान, कालू और इमरान समेत मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पूछताछ के लिए थाने लाए गए, जहां उन्होंने घटना की पूरी भयावह कहानी पुलिस के सामने बताई। आसिफ को पुलिस हिरासत में ले जाते समय रास्ते में आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया।

    /img/99/1775028666995

    लोगों की मांग है कि न केवल दोषियों को सख्त सजा मिले, बल्कि इलाके की सुरक्षा भी बढ़ाई जाए। प्रशासन ने बताया कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    आसपास के इलाके में तनाव

    हत्या की खबर फैलते ही अशोका गार्डन और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया। लोग सड़कों पर उतर आए और न्याय की मांग करने लगे। सोमवार 30 मार्च को ही स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कई बार हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया, लेकिन कई जगह तनाव और कहासुनी भी हुई। हमीदिया अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर भी भारी पुलिस तैनाती की गई थी ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    ये भी पढ़ें: ‘बेटा’ सुनते ही भड़का आरोपी! भोपाल के चाय कारोबारी को उतारा मौत के घाट, न्याय की मांग तेज

    प्रदर्शन और न्याय की मांग तेज

    01 अप्रैल बुधवार को भी प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री हाउस की ओर ज्ञापन देने के लिए बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी लगातार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन और उग्र होगा।
    सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी।

     

    सोशल मीडिया पर भी लोग घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। कई नागरिकों ने मंत्री और प्रशासन से तुरंत और कठोर कदम उठाने की अपील की है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में लाखों का नुकसान : अशोका गार्डन में गद्दे-रजाई की दुकान में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू

    मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया

    मंत्री विश्वास सारंग ने इस घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया और उनके अवैध निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ने की चेतावनी दी।

    सारंग ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और मृतक की दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने हर बेटी के नाम 50,000 रुपए की एफडी कराने का वादा भी किया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाया जाएगा।

    हत्या का दर्दनाक किस्सा

    इस पर नाराज होकर आरोपियों ने कर्मचारियों से बदसलूकी शुरू कर दी। विजय मेवाड़ा अपने कर्मचारियों की रक्षा में बीच-बचाव करने आए। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या का तरीका इतना निर्दय था कि स्थानीय लोग सदमे में हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts