Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में 7वीं की छात्रा ने किया सुसाइड :मामा के घर फंदे पर लटका मिला शव, सदमे में परिवार

भोपाल के सूखी सेवनिया में सातवीं कक्षा की छात्रा ने मामा के घर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने उसे सुबह फंदे पर लटका देखा और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और परिजनों के बयान के आधार पर आगे जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामा के घर फंदे पर लटका मिला शव, सदमे में परिवार
Bhopal-News
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में सातवीं कक्षा की एक 13 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा अपने मामा के घर रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने बताया कि मृतका आरूषी यादव, पिता मनीष यादव, उम्र 13 वर्ष, अमौनी गांव में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं और रायसेन जिले के पास एक गांव में रहते हैं।

    सुबह फंदे पर लटका मिला शव

    गुरुवार सुबह परिजनों ने आरूषी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। तुरंत उसे नीचे उताकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

    पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी। गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts