Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के शॉपिंग मॉल में लगी आग :ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित आईबीडी हॉल मार्क सिटी मॉल में शुक्रवार दोपहर ब्यूटी पार्लर में आग लग गई। आग ने पास की जिम तक अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन दमकल की त्वरित कार्रवाई और दुकानदारों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।
ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। कजलीखेड़ा स्थित आईबीडी हॉल मार्क सिटी मॉल में शुक्रवार दोपहर ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई। आग ने पास की जिम को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई, लेकिन पार्लर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

    ब्यूटी पार्लर में लगी आग

    हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सेकेंड फ्लोर पर स्थित एलाइट ब्यूटी पार्लर में शटर ऊपर किए जाने पर अंदर आग भड़कती देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कोलार फायर स्टेशन को तुरंत सूचना दी गई, और आसपास के दुकानदार भी आग बुझाने में मदद के लिए दौड़े।

    सामान और फर्नीचर से आग तेजी से फैली

    पार्लर में लगे सोफा, कुर्सियां और पर्दों की वजह से आग तेजी से फैल गई। इसके चलते एयर कंडीशनर, पंखे और ब्यूटी उपकरण जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

    पास की जिम भी प्रभावित

    ब्यूटी पार्लर के पास स्थित जिम तक आग की लपटें पहुंच गई। दमकल की मदद से वहां की आग भी समय रहते काबू में लाई गई।

    6 फ्लोर का शॉपिंग मॉल हुआ प्रभावित

    आईबीडी इम्पोरिया सिटी मॉल छह मंजिला है और इसमें 50 से 60 दुकानें हैं। आग लगने के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। दुकानदार और फायर ब्रिगेड मिलकर आग को फैलने से रोकने में जुटे रहे, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts