उड़ान रद्द यात्री परेशान: दुबई में फंसे कई भारतीय,आज भी फ्लाइट्स कैंसिल

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है, इसकी वजह से इंदौर और प्रदेश के कई यात्री यूएई में फंस गए है। आज भी फ्लाट्स कैंसिल होने की वजह से यात्री स्वदेश वापस नहीं लौट पाए। UAE के दुबई,शारजाह और अबूधाबी एयरपोर्ट कल से ही बंद है। एयर इंडिया की कल जो फ्लाइट कैंसिल हुई थी,वो आज भी कैंसिल हो गई है।
दुबई में फंसे कई भारतीय,आज भी फ्लाइट्स कैंसिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खाड़ी तनाव का सीधा असर,एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित

    भोपाल। मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात के चलते संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहरों दुबई,शारजाह,अबूधाबी  के एयरपोर्ट पर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते विमान सेवाएं बाधित हुई हैं। इंदौर और प्रदेश के अन्य शहरों से बड़ी संख्या में यात्री इन शहरों से भारत लौटने वाले थे,लेकिन अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने से वे देश वापस नहीं लौट पाए। हालांकि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित स्थान पर हैं,लेकिन दुबई पर बढ़ते हमलों की खबरों के बीच उनके परिजनों में चिंता का माहौल है परिवार के सदस्य लगातार संपर्क में हैं। 

    एयर इंडिया की उड़ान लगातार दूसरे दिन रद्द

    Air India की जो फ्लाइट एक दिन पहले रद्द की गई थी,उसे आज भी संचालित नहीं किया गया। इससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई है। कई परिवार छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ फंसे हुए हैं।

    यात्रियों का कहना है कि वे एयरलाइन की हेल्पलाइन और कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर रहे हैं,लेकिन फिलहाल नई फ्लाइट शेड्यूल को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ यात्रियों को वैकल्पिक तारीख का आश्वासन दिया गया है,जबकि कई अब भी अनिश्चितता में हैं।

    बढ़ी परेशानी,कब सामान्य होंगी सेवाएं ?

    फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को अतिरिक्त होटल खर्च और अन्य व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैवल एजेंट्स और एयरलाइंस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं,लेकिन युद्ध की वजह से तनाव कम होने तक उड़ानों की बहाली को लेकर कोई ठोस समय सीमा सामने नहीं आई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts