मर्डर या सुसाइड...बाथरूम में मिला युवती का शव, पास ही युवक की बॉडी पड़ी थी, पिस्तौल भी मिली

नर्मदापुरम जिले में सोहागपुर के समपीस्थ गांव में एक युवक और एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना रात की बताई जा रही है। घर वालों को तब पता चला जब वे सोकर जागे थे।पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
Follow on Google News
बाथरूम में मिला युवती का शव, पास ही युवक की बॉडी पड़ी थी, पिस्तौल भी मिली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोहागपुर। ग्राम भटगांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाथरूम में युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल सोहागपुर भेजा गया है।

    सुबह बहू ने देखा बाथरूम में पिंकी की लाश पड़ी थी

    सूचनाकर्ता सुरेश पिता दौलत सिंह पुरबिया (50 वर्ष) निवासी भटगांव ने बताया कि 1 मार्च की रात करीब 12 बजे मैच देखने के बाद वह घर के तलघर में सो गया था। ऊपर कमरे में उसकी बेटियां रिंकी व पिंकी, बेटा नीलेश, बहू रानू तथा दो छोटे बच्चे सो रहे थे। सुबह लगभग 6 बजे बहू रानू ने जानकारी दी कि पिंकी बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी है। सुरेश जब ऊपर पहुंचा तो बाथरूम में बेटी औंधे मुंह पड़ी थी और उसके सिर से खून निकल रहा था। वहीं पास में एक अज्ञात युवक भी मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर में भी चोट के निशान थे और खून बह रहा था। युवक के बाएं हाथ के पास एक पिस्तौल रखी हुई थी। बाथरूम के बाहर छत पर दो खाली खोखे भी पड़े मिले।

    घर के पास मिली मोटरसाइकिल

    सुरेश ने बताया कि घर के बाहर पीपल के पेड़ की ओर काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी 37 MW 6407) खड़ी मिली। प्रथम दृष्टया रिंकी की मृत्यु सिर में गंभीर चोट लगने से होना प्रतीत हो रहा है। इसी संबंध में दूसरी सूचना अरविंद पिता कृष्ण कुमार ठाकुर निवासी गोरा मछवाई थाना भारकछ ने दी। उन्होंने बताया कि अरुण पुरबिया उनका चाचा का लड़का है, जो रात से घर से लापता था। सुबह लगभग 8 बजे भटगांव से फोन पर सूचना मिली कि ग्राम गोरा के एक युवक की मृत्यु हो गई है। परिजन भटगांव पहुंचे तो देखा कि अरुण पुरबिया बाथरूम में उल्टा पड़ा हुआ था, उसके सिर में चोट थी और पास में पिस्तौल रखी थी। वहीं एक युवती भी मृत अवस्था में पाई गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने दोनों रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं तथा मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts