PlayBreaking News

नर्मदापुरम :बाथरूम में मिले युवक- युवती के शव, पास में बंदूक भी दिखी, जांच में जुटी पुलिस

नर्मदापुरम एसपी साईं कृष्ण थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ही डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। घटना किस वजह से हुई और इसके असल कारण क्या है फिलहाल यह साफ नहीं है।
Follow on Google News
बाथरूम में मिले युवक- युवती के शव, पास में बंदूक भी दिखी, जांच में जुटी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नर्मदापुरम। सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम भटगांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी मच गई, जब एक मकान के बाथरूम में युवक और युवती के शव संदिग्ध हालात में पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल सोहागपुर भेजा गया है।

    बाथरूम में खून से लथपथ मिले शव

    जैसे ही इस हत्याकांड की जानकारी सामने आई तो सुरेश पिता दौलत सिंह पुरबिया (50) ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च की रात वह करीब 12 बजे मैच देखने के बाद घर के तलघर में सो गया था। ऊपर के कमरे में उसकी बेटियां रिंकी और पिंकी, बेटा नीलेश, बहू रानू और दो छोटे बच्चे सो रहे थे। हालांकि रात में क्या हुआ इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

    सुबह करीब 6 बजे बहू रानू ने बताया कि रिंकी बाथरूम में मृत पड़ी है। सुरेश जब ऊपर पहुंचा तो रिंकी औंधे मुंह गिरी हुई थी और उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं पास में एक अज्ञात युवक भी मृत अवस्था में मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था।

    मौके से पिस्तौल और खाली खोखे बरामद

    घटनास्थल पर मृत युवक के बाएं हाथ के पास एक पिस्तौल पड़ी मिली। वहीं बाथरूम के बाहर छत पर दो खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। घर के बाहर पीपल के पेड़ के पास काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी 37 MW 6407) खड़ी मिली। शुरुआती जांच में युवती की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होना प्रतीत हो रहा है।

    युवक रात से लापता, सुबह मिली सूचना

    दूसरी ओर, अरविंद पिता कृष्ण कुमार ठाकुर निवासी गोरा मछवाई थाना भारकछ ने बताया कि अरुण पुरबिया उनका चाचा का बेटा है, जो रात से घर से लापता था। सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि भटगांव में एक युवक की मौत हो गई है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाथरूम में उल्टा पड़ा युवक अरुण ही था, जिसके सिर पर चोट थी और पास में पिस्तौल रखी थी। साथ ही एक युवती भी मृत पाई गई।

    यह भी पढ़ें: होली पर तांबे के रंग का दिखेगा चांद : MP में सबसे पहले सिंगरौली और सबसे आखिरी में आलीराजपुर में दिखेगा चंद्रग्रहण

    एसपी ने दी जानकारी

    नर्मदापुरम एसपी साईं कृष्ण थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ही डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। घटना किस वजह से हुई और इसके असल कारण क्या है फिलहाल यह साफ नहीं है। प्रशासन हर पहलू पर गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है।

    एसपी ने यह भी बताया कि जिस बंदूक से वारदात को अंजाम दिया गया है वो मिली साथ ही खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। जो जांच के दायरे में, पुलिस इन सभी मामलों पर बारिकी से जांच कर रही है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts