Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के 30 इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस का काम होगा

भोपाल के 30 इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस का काम होगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 30 इलाकों में मंगलवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटा लें, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

    किन-किन इलाकों में रहेगा असर

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

    कमला नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, एमराल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मेहता मार्केट, अरविंद विहार, लहारपुरा, बाग मुगालिया एक्टेंशन, द्वारिका परिसर, आम्रपाली मार्केट एवं आसपास के इलाके।

    सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

    नंदी चौराहा, वीर तेजाजी कॉलोनी, पृथ्वी कॉर्ट यार्ड, लिबर्टी कॉलोनी, समरधा, चिनार कॉलोनी, सहारा स्टेट कॉलोनी, भोजपाल कॉलोनी, गुंजनगर, आकृति ईको सिटी एवं आसपास के इलाके।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    लव-कुश अपॉर्टमेंट, ईदगाह रोड, जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, प्रभु नगर एवं आसपास के इलाके।

    सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

    आदि परिसर फेस-2 एवं आसपास के इलाके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts