Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के न्यू मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, अक्षय ज्वेलर्स के शोरूम पर दिखे गोली के निशान, बाल-बाल बचे लोग

भोपाल के न्यू मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, अक्षय ज्वेलर्स के शोरूम पर दिखे गोली के निशान, बाल-बाल बचे लोग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्त न्यू मार्केट इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। अक्षय ज्वेलर्स के सामने एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली पास में खड़े एक व्यक्ति के कपड़े फाड़ते हुए निकल गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। फायरिंग की यह घटना उस समय हुई जब आरोपी एमपी ऑनलाइन की दुकान से पैसे ट्रांसफर कराने आया था। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

    कैसे हुई वारदात

    ये घटना शुक्रवार दोपहर की है जब न्यू मार्केट में स्थित एक एमपी ऑनलाइन सेंटर में युवक पैसे ट्रांसफर कराने पहुंचा। ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद जब दुकानदार ने नकद देने से मना किया या विलंब की बात कही, तो आरोपी युवक गुस्से में आ गया। कुछ देर बहस के बाद उसने अपने पास से पिस्तौल निकाली और सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

    गोली की आवाज सुनते ही आसपास भगदड़ मच गई। कुछ गोलियां सड़क किनारे दुकानों की दीवारों से टकराईं, जबकि एक गोली पास खड़े युवक के पेट के पास से कपड़े फाड़ते हुए निकल गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

    Twitter Post

    अक्षय ज्वेलर्स के शोरूम पर गोली का निशान

    फायरिंग के दौरान चली एक गोली अक्षय ज्वेलर्स के शोरूम के कांच पर जा लगी, जिससे दुकान के शीशे में गोली का निशान पड़ गया। वहीं गोली के खाली खोखे सड़क पर पड़े मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

    थाने से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात

    जहां गोलीबारी हुई, वहां से अरेरा हिल्स थाने की पुलिस चौकी मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गोली के खाली खोखे जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

    पैसे ट्रांसफर करवाने के बहाने पहुंचा बदमाश 

    वहीं पीपुल्स अपडेट को दुकानदार ने बताया कि बदमाश ने कहा कि 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दो, फिर थोड़ी देर बाद 30 हजार रुपए करने को कहा। दुकानदार ने ट्रांजैक्शन चार्ज मांगा तो बदमाश ने कहा ऑनलाइन हैं और कोड स्कैन कर पैसे ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कुछ देर बाद बदमाश ने 80 हजार रुपए और ट्रांसफर करने की बात कही तो दुकानदार ने 30 हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए नकदी वापस मांगे तो बदमाश बहाने बनाने लगा। फिर उसने पानी मांगा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली चलते ही दुकानदार का बेटा भाग गया और दुकानदार ने हाथ जोड़कर अपनी जान बचाई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts