Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई :11.5 ग्राम MD ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने ईदगाह हिल्स से मॉडलिंग कर रहे युवक सिफत अली को 11.5 ग्राम MD ड्रग्स और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बरामद मादक पदार्थ की कीमत 1.65 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
11.5 ग्राम MD ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल से क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिफत अली (25) के कब्जे से 11.5 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार रुपए है। आरोपी से पूछताछ के साथ ही उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

    ईदगाह हिल्स से आरोपी गिरफ्तार

    क्राइम ब्रांच के अनुसार, सिफत अली मूलत: शिवपुरी जिले के रंगनौद गांव का रहने वाला है। वह मुंबई में रहकर मॉडलिंग का काम सीख रहा था। दो दिन पहले भोपाल आकर पहचान वाले के घर रुका हुआ था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ईदगाह हिल्स पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

    इंदौर से साथी ने भिजवाई थी ड्रग्स

    पूछताछ में सिफत अली ने पुलिस को बताया कि एमडी ड्रग्स उसे इंदौर में रहने वाले साथी ने भिजवाया था। पुलिस फिलहाल भोपाल में पनाह देने वाले साथी और इंदौर से ड्रग्स भेजने वाले आरोपी की जांच कर रही है।

    पुलिस की आगे की कार्रवाई

    क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ के साथ ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड शिवपुरी और भोपाल के थानों में खंगाल रही है। सीसीटीएनएस की मदद से पुलिस यह भी पता लगा रही है कि, आरोपी का अन्य किसी मामले में संबंध है या नहीं।

    भोपाल क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तेज हुई है। अधिकारी के मुताबिक, आगामी दिनों में आरोपी के अन्य साथियों और सप्लाई नेटवर्क को भी पकड़ने के प्रयास जारी रहेंगे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts