Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के अशोका गार्डन में नाले में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के अशोका गार्डन में नाले में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज मामला सामने आया। 80 फीट रोड स्थित इलाके में नाले के अंदर बोरे से ढका हुआ एक शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच में जुटी है।

    झाड़ियों में छिपाया गया शव, बोरे से ढका मिला

    अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार, मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि झाड़ियों के बीच एक बोरा पड़ा है, जिससे बदबू आ रही है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरा खोला, तो उसके अंदर एक पुरुष का शव मिला। शव की हालत खराब थी और देखने से लग रहा था कि मौत को तीन दिन से अधिक समय बीत चुका है।

    Twitter Post

    गले और शरीर पर चोट के निशान

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को बोरे में बंद करके झाड़ियों में फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

    फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हाल के दिनों में दर्ज लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को हमीदिया अस्पताल की मोर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

    इलाके में फैली सनसनी

    घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

    अशोका गार्डन पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शव यहां लाया गया या यहीं वारदात हुई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts