भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक से राजस्थान में गैंगवार, एक की मौत; मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद

मछलियां पकड़ने को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की गैंग से राजस्थान के झालावाड़ में बंटी गैंग से विवाद हुआ। इसके बाद दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। बताया जा रहा कि मछलियां पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इस गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत भी हो गई। वहीं, मुख्तार समेत विक्की वाहिद को भी गोली लगी है।

ये भी पढ़ें: सीहोर और भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

दो गुटों के बीच हुई फायरिंग

राजस्थान में असनावर थाना पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। आपस मे विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई।

पानी में तैरता मिला शव

बुधवार को नदी में घटना स्थल के पास शव पानी में तैरता मिला। शव को अस्पताल भिजवाया। मुख्तार मलिक के साथ रात को गश्त कर रहे दो मजदूरों को तलाश किया जा रहा है। बता दें कि मुख्तार मलिक के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में वह फरार है। मुख्तार मलिक को लगी पैर में गोली है। मुख्तार और विक्की वाहिद के साथ करीबन एक दर्जन लोग हुए घायल हुए है। हालांकि अभी ये लापता हैं। वहीं कमल नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button