Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL में सट्टे का जाल:सटोरियों ने बदले ठिकाने, पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

IPL शुरू होते ही शहर में एक बार फिर सट्टे का बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी जिले में अरबों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते सटोरियों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं।
सटोरियों ने बदले ठिकाने, पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    IPL शुरू होते ही शहर में एक बार फिर सट्टे का बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी जिले में अरबों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते सटोरियों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। अब वे शहर से बाहर या गुप्त स्थानों पर बैठकर सट्टा संचालित कर रहे हैं। पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है और क्राइम ब्रांच के साथ थाना पुलिस गोपनीय तरीके से सटोरियों की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है ताकि बिना शक पैदा किए सटोरियों तक पहुंचा जा सके।

    युवाओं की जिंदगी पर पड़ रहा असर

    IPL सट्टे का सबसे बुरा असर युवाओं पर देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक कई युवा लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर इस खेल में फंस चुके हैं। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपने घर तक बेचने पड़े। यही वजह है कि पुलिस इस बार पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रही है।

    ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश

    पुलिस कार्रवाई के दबाव के चलते सटोरिए अब शहर छोड़कर बाहर किराए के मकानों में या अन्य जगहों पर सट्टा चला रहे हैं। इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है और हाल ही में किराए पर दिए गए मकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। मकान मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किराएदारों की पूरी जानकारी थाने में दर्ज कराएं।

    कार में बैठकर भी चला रहे सट्टा

    सटोरियों ने पुलिस से बचने के लिए नया तरीका भी अपना लिया है। कई आरोपी अब अपनी लग्जरी कारों में बैठकर ही सट्टा खिला रहे हैं और सुनसान इलाकों को ठिकाना बना रहे हैं। पुलिस ने पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन इसके बावजूद सटोरिए लगातार अपने तरीके बदल रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: रीवा में क्रूर हत्या : महिला के दोनों हाथ तोड़े, घर के पीछे मिला सिर कटा शव; 3 थानों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    पुलिस की सख्त चेतावनी

    पुलिस ने साफ कर दिया है कि यदि किसी मकान या वाहन में सट्टा संचालित होता पाया गया, तो सटोरियों के साथ मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    क्या बोले एसपी

    /img/116/1774885068755

    एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts