Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बरगी डैम के 9 गेट खुले, नर्मदा का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी; नरसिंहपुर, नर्मदापुरम जिलों में अलर्ट

मंडला, डिंडौरी और उमरिया के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार बारिश से बरगी बांध का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार को बांध के 9 गेट खोलकर 1031 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में नर्मदा का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।
बरगी डैम के 9 गेट खुले, नर्मदा का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी; नरसिंहपुर, नर्मदापुरम जिलों में अलर्ट
जबलपुर में मंगलवार को बरगी बांध के 9 गेट खोले गए।

जबलपुर। मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार भले ही कई इलाकों में धीमी रही हो, लेकिन मंडला, डिंडौरी और आसपास के कैचमेंट क्षेत्रों में हुई बारिश ने बरगी बांध की तस्वीर बदल दी है। बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ने के बाद मंगलवार को 9 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। इसके चलते जबलपुर सहित नर्मदा के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है।

कैचमेंट में बारिश से बरगी बांध में बढ़ी पानी की आवक 

बरगी बांध के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण बांध में पानी की आवक बनी हुई है। मंडला, डिंडौरी और उमरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश का सीधा असर बांध के जलस्तर पर पड़ा है। स्थानीय स्तर पर जबलपुर में अपेक्षाकृत कम बारिश होने के बावजूद पड़ोसी जिलों से आ रहे पानी के कारण बांध का जलस्तर लगातार बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: बहनों के लिए खुशखबरी-मप्र में पांच साल तक जारी रहेगी लाड़ली बहना योजना

420.85 मीटर पहुंचा बांध का जलस्तर 

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय के अनुसार बरगी बांध में फिलहाल 1620 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। बांध का जलस्तर 420.85 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका अधिकतम जलस्तर 422.75 मीटर है। यानी बांध अपने अधिकतम स्तर से करीब दो मीटर ही नीचे है। निर्धारित जलस्तर से अधिक पानी होने पर गेट खोलकर पानी की निकासी की जाती है।

9 गेटों से 1031 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए। सभी गेटों को 0.78 मीटर तक खोला गया है और इनके जरिए करीब 1031 क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जब तक बांध में पानी की आवक बनी रहेगी, तब तक गेट खुले रह सकते हैं। पिछले साल जुलाई में ही बांध के गेट खोल दिए गए थे, जबकि इस बार कम बारिश के कारण इसमें देरी हुई।

Breaking News

जबलपुर में अब तक सिर्फ 16 इंच बारिश 

जबलपुर जिले में इस मानसून अब तक बारिश का आंकड़ा करीब 16 इंच ही पहुंचा है। पिछले साल इसी अवधि तक जिले में लगभग 33 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में करीब आधी बारिश हुई है। हालांकि कैचमेंट क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण बरगी बांध में पर्याप्त पानी पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur: कोरबा में बारिश का कहर,41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हसदेव उफनी, निचली बस्तियों में घुसा पानी

जबलपुर से नर्मदापुरम तक बढ़ेगा नर्मदा का जलस्तर 

बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि जबलपुर के ग्वारीघाट और तिलवारा घाट क्षेत्र में पानी करीब तीन फीट तक बढ़ सकता है। इसका असर आगे नरसिंहपुर और नर्मदापुरम तक भी देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts