Bank Holidays 2022: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें अन्य महीनों के बैंक हॉलिडे, यहां देखें लिस्ट

Follow on Google News
साल 2022 की शुरुआत होने में कुछ ही घंटे शेष है। बता दें कि इस बार नए साल की शुरुआत शनिवार को हो रही है। अगर आप भी नए साल में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट लाए हैं, जो सिर्फ जनवरी की ही नहीं, बल्कि पूरे साल की है। जिसमें आप चेक कर सकते हैं कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

होते हैं तीन राष्ट्रीय अवकाश

हर महीने बैंक की छुट्टी की लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से जारी की जाती है। बैंक छुट्टियों की सूची में राष्ट्रीय अवकाश और केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से चिह्नित किए गए अवकाश शामिल हैं। देश में तीन राष्ट्रीय अवकाश होते हैं- जिसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी जयंती शामिल है।

छुट्टियों से शुरू हो रहा है नया साल

बैंकों में नेशनल हॉलिडेज के अलावा राज्यों के हिसाब से रीजनल हॉलिडेज भी होते हैं। इनके अलावा हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों का कामकाज बंद रहता है। साल की पहली तारीख शनिवार है, लेकिन इस दिन नए साल की छुट्टी है। इसके बाद दूसरा दिन यानी 2 जनवरी रविवार पड़ रहा है। ये भी पढ़ें: 2022 में लगेंगे कितने ग्रहण, जानें कब लगेगा साल का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण

जनवरी में आपके शहर में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे

1 जनवरी: नए साल का दिन (पूरे भारत में) 4 जनवरी: लोसूंग (सिक्किम) 8 जनवरी: दूसरा शनिवार 11 जनवरी: मिशनरी दिवस (मिजोरम) 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 14 जनवरी: मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्य) 15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु) 18 जनवरी: थाई पूसम (चेन्नई) 22 जनवरी: चौथा शनिवार 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (पूरे भारत में) 31 जनवरी: मी-डैम-मी-फी (असम)।

फरवरी में यहां 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

2 फरवरी: सोनम लोछर- गंगटोक में बैंक बंद 5 फरवरी: सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी- अगरतला, भुबनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद 6 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 12 फरवरी: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 13 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 15 फरवरी: मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी- इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद 16 फरवरी: गुरु रविदास जयंती- चंडीगढ़ में बैंक बंद 18 फरवरी: डोलीजात्रा- कोलकाता में बैंक बंद 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद 20 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 26 फरवरी: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 27 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

मार्च में इन शहरों में 13 दिन बंद होंगे बैंक

1 मार्च: महाशिवरात्रि- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद। 3 मार्च: लोसार- गंगटोक में बैंक बंद। 4 मार्च: चपचार कुट- आइजोल में बैंक बंद। 6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद 18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद 19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

अप्रैल में 15 दिन रहेगी बैंक की छुट्टियां

1 अप्रैल: बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- सभी राज्यों में बैंक बंद 2 अप्रैल: गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद 3 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 4 अप्रैल: सरिहुल- रांची में बैंक बंद 5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- हैदराबाद में बैंक बंद 9 अप्रैल: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 10 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद 15 अप्रैल: गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद 16 अप्रैल: बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद 17 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 21 अप्रैल: गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद 23 अप्रैल: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 24 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 29 अप्रैल: शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

मई में करीब 11 दिन यहां नहीं होगा काम

1 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 2 मई: रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 3 मई: भगवान श्री परशुराम जयंती/ रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)/बासवा जयंती/अक्षय तृतीया- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद 8 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 9 मई: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती- कोलकाता में बैंक बंद 14 मई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 15 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 16 मई: बुद्ध पूर्णिमा- अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद 22 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 28 मई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 29 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

जून में 8 दिन प्रभावित रहेगा बैंक का कार्य

2 जून: महाराणा प्रताप जयंती- शिमला में बैंक बंद 5 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 11 जून: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 12 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 15 जून: वाईएमए डे/गुरु हरगोविंद जन्मदिवस/राजा संक्रांति- आइजोल, भुबनेश्वर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद 19 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 25 जून: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 26 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

जुलाई 15 दिन नहीं होंगे बैंक में कामकाज

1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद) 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

जानें अगस्त में 18 दिन बैंक कहां नही खुलेंगे

1 अगस्त: द्रुपका शे-जी- गंगटोक में बैंक बंद 7 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 8 अगस्त: मोहर्रम (अशूरा)- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद 9 अगस्त: मोहर्रम (अशूरा)- भुबनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, कोच्चि, पणजी, शिलांग, शिमला, श्रीगनर और तिरूवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद 11 अगस्त: रक्षा बंधन- अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और शिमला में बैंक बंद 12 अगस्त: रक्षा बंधन- कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद 13 अगस्त: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), देशभक्ति दिवस 14 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस- सभी राज्यों में बैंक बंद 16 अगस्त: पारसी नववर्ष (शहंशाही)- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद 18 अगस्त: जन्माष्टमी- भुबनेश्वर, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद 19 अगस्त: जन्माष्टटमी (श्रावण वाद-8)/ कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटनास रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद 20 अगस्त: श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद 21 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 27 अगस्त: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 28 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 29 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि- गुवाहाटी में बैंक बंद 31 अगस्त: संवत्सरि (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरू, भुबनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद।

सितंबर में 13 दिन रहेगा बैंकों में अवकाश

1 सितंबर: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)- पणजी में बैंक बंद 4 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 6 सितंबर: कर्मा पूजा- रांची में बैंक बंद 7 सितंबर: पहला ओणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 8 सितंबर: थिरूओणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 9 सितंबर: इंद्रजात्रा- गंगटोक में बैंक बंद 10 सितंबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), श्री नरवण गुरु जयंती 11 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 18 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 21 सितंबर: श्री नरवण गुरु समाधि दिवस- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 24 सितंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 25 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 26 सितंबर: नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद।

अक्टूबर माह में 18 दिन बंद रहेंगे इन शहरों के बैंक

2 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)- अगरतला, भुबनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद 4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुध पूजा/ श्रीमांता शंकरदेव का जन्मोत्सव- अगरतला, बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, कानपुर,कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 5 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / दशहरा (दशहरा) / आयुध पूजा/ श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव- इंफाल को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद 6 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद 7 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद 8 अक्टूबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), मिलाद-ए-शेरिफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी 9 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 13 अक्टूबर: करवा चौथ- शिमला में बैंक बंद 14 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- श्रीनगर में बैंक बंद 16 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 18 अक्टूबर: काटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद 22 अक्टूबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 23 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 24 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा- गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद 25 अक्टूबर: काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजन)/नरक चतुर्दशी)- गंगटोक, देहरादून, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद 26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम सम्वत् नववर्ष/ भाई बिज/ भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/विजय दिवस- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद 27 अक्टूबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कौबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद 30 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 31 अक्टूबर: सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मदिवस/छठ पूजा- अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद।

नवंबर में 10 दिन बैंक में काम नहीं होगा

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद 6 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 8 नवंबर: गुरुनानक जयंती/वांगला फेस्टिवल- अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद 11 नवंबर: कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद 12 नवंबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 13 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 20 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद 26 नवंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) 27 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

साल के आखरी महीने दिसंबर में 12 दिन नहीं खुलेंगे

3 दिसंबर: संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व- पणजी में बैंक बंद 4 दिसंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 10 दिसंबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) 11 दिसंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 12 दिसंबर: पा-टोगान नेंगिमिंजा संगमा- शिलांग में बैंक बंद 18 दिसंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस- पणजी में बैंक बंद 24 दिसंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार), क्रिसमस 25 दिसंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 26 दिसंबर: क्रिसमस उत्सव/लोसूंग/नामसूंग- आइजोल, गंगटोक और शिलांग में बैंक बंद 29 दिसंबर: गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिवस- चंडीगढ़ में बैंक बंद 31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या/यू कियांग नांगबाह- आइजोल और शिलांग में बैंक बंद। ये भी पढ़ें: 1 जनवरी 2022 से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts