PlayBreaking News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुला, पूजा-अर्चना और मिठाई के साथ हुआ स्वागत, जंगल सफारी के लिए टूरिस्ट में दिखा उत्साह

Follow on Google News
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुला, पूजा-अर्चना और मिठाई के साथ हुआ स्वागत, जंगल सफारी के लिए टूरिस्ट में दिखा उत्साह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तीन महीने के मॉनसून ब्रेक के बाद अब पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है। बुधवार को क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने गेट का फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर रिजर्व के कोर एरिया का शुभारंभ किया। इस दौरान देशी-विदेशी सैलानियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

    तीन कोर और तीन बफर गेट खोले गए

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि सभी छह गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। इनमें ताला, मगधी और खितौली कोर जोन के गेट शामिल हैं, जबकि पचपेढ़ी, परासी और ज्वालामुखी बफर जोन के गेट हैं। गेट खोलने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सबसे पहले पहुंचने वाली छह जिप्सियों के 36 पर्यटकों को विशेष रूप से कैप भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

    Twitter Post

    उत्साहित दिखे देशी-विदेशी पर्यटक

    गेट खुलते ही जिप्सियों में सवार सैकड़ों देशी और विदेशी पर्यटकों ने हरे-भरे जंगल और बाघों के दीदार के लिए सफारी की शुरुआत की। सहायक संचालक दिलीप मराठा और पर्यटन प्रभारी राहुल किरार ने भी पर्यटकों का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर उन्हें जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन सफारी बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। पार्क में बाघ दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    पर्यटकों से नियमों का पालन करने की अपील

    क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने कहा कि प्रबंधन की कोशिश है कि किसी भी पर्यटक को असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने पर्यटकों, गाइड्स और जिप्सी चालकों से अपील की कि वे पार्क के नियमों का पालन करें, ताकि सभी को सुरक्षित और आनंददायक सफारी अनुभव मिल सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts