Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Balochistan Conflict : पाकिस्तान से अलग हो जाएगा बलूचिस्तान! पाकिस्तानी यूट्यूबर ने किया दावा; बलूच विद्रोही तुर्बत पर जमा चुके हैं कब्जा

Follow on Google News
Balochistan Conflict : पाकिस्तान से अलग हो जाएगा बलूचिस्तान! पाकिस्तानी यूट्यूबर ने किया दावा; बलूच विद्रोही तुर्बत पर जमा चुके हैं कब्जा
इस्लामाबाद/बलूचिस्तान : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। हजारों बलूच नागरिक पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में जनता और विद्रोही गुटों की सक्रियता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना इस विद्रोह को कुचलने के लिए बल प्रयोग कर रही है, जिस वजह से हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने दावा किया है कि बलूचिस्तान जल्द ही बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान से अलग हो सकता है। उनके अनुसार, बलूच नागरिक अब खुलकर पाकिस्तान विरोधी आंदोलन चला रहे हैं।

बलूच नागरिकों पर अत्याचार कर रही पाक सेना

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना पर आरोप है कि उसने छोटे बच्चों और निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी की, जिससे आक्रोश का माहौल पैदा हो गया है। बलूच नागरिकों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना उनकी आवाज को दबाने के लिए अमानवीय अत्याचार कर रही है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सेना के अत्याचारों से बचने के लिए हजारों बलूच नागरिक सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

महरंग बलूच का किया गया अपहरण

बलूचिस्तान में प्रमुख नेता महरंग बलूच को हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने अगवा कर लिया। उनके अपहरण के बाद से बलूच समुदाय में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। महरंग बलूच के अलावा कई अन्य महिला नेताओं को भी अगवा किया गया है। बलूचिस्तान के कई शहरों में उनकी रिहाई की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह दमन नहीं रुका, तो आंदोलन और तेज होगा।

बलूच विद्रोहियों ने तुर्बत पर कब्जा जमाया

बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने हाल ही में तुर्बत शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। इस घटना को बलूच संघर्ष में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। इसके अलावा, विद्रोहियों ने कई अन्य छोटे शहरों और महत्वपूर्ण मार्गों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ विरोध जताने के लिए मुख्य राजमार्गों को बंद कर दिया है, जिससे पाकिस्तानी सेना को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी झंडे पर लगी रोक

सना अमजद के अनुसार, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी झंडा फहराने पर भी रोक लगाई जा रही है। उनके मुताबिक, बलूचिस्तान के कई स्कूलों में अब पाकिस्तानी झंडा फहराया नहीं जाता। (यह खबर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और यूट्यूबर सना अमजद के दावों पर आधारित है।) ये भी पढ़ें- नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, एक युवक की मौत, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, सेना तैनात  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts