‘बालिका वधु’ एक्ट्रेस अविका गौर शादी के बंधन में बंधने को तैयार, ‘पति ,पत्नी और पंगा’ में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

‘बालिका वधु’ एक्ट्रेस अविका गौर शादी के बंधन में बंधने को तैयार, ‘पति ,पत्नी और पंगा’ में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की शुरुआत किसी प्राइवेट फंक्शन से नहीं, बल्कि पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ से होगी। आने वाले एपिसोड में अविका और मिलिंद का शादी का इनविटेशन कार्ड भी दर्शकों को दिखाया जाएगा।

    सेट पर पहुंचेंगी खास हस्तियां

    इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को और खास बनाने के लिए शो के मेकर्स ने बताया कि राधे मां अविका और मिलिंद को आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। वहीं, मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी गायकी और मस्तीभरे अंदाज से माहौल को और रंगीन बनाएंगी।

    जुलाई में की थी शादी की घोषणा

    अविका ने इस साल जुलाई में शादी का ऐलान किया था। उन्होंने इसे ‘पति, पत्नी और पंगा’ के ग्रैंड प्रीमियर पर शेयर किया। इस दौरान अविका ने कहा था कि यह उनके लिए बेहद इमोशनल पल है, क्योंकि वह उसी चैनल पर लौट रही हैं, जहां से उनके करियर की शुरुआत ‘बालिका वधू’ से हुई थी।

    मिलिंद पर जताया भरोसा

    अविका ने अपने होने वाले पति मिलिंद की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी जिंदगी के सबसे मजबूत साथी हैं। उन्होंने हमेशा उनका साथ दिया है और उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में समझा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts