Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, 8 घायल, अयोध्या से धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे

बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, 8 घायल, अयोध्या से धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे

छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान धाम परिसर में लगा टेंट गिर गया, जिससे टेंट का लोहे का एंगल एक श्रद्धालु के सिर पर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।

दर्शन के लिए अयोध्या से आए थे

हादसा सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ, जब बारिश हो रही थी और कई श्रद्धालु टेंट के नीचे खड़े थे। मृतक की पहचान श्यामलाल कौशल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चौरी सिकंदरपुर इलाके के रहने वाले थे। वे परिवार के साथ धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के एक दिन पहले बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आए थे।

मृतक के दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया कि लोहे का एंगल उनके ससुर के सिर पर गिरा जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में राजेश के अलावा सौम्या, पारुल और उन्नति समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर नरेश त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था और परिजनों ने हादसे की जानकारी दी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts