बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते में आई खटास?टूटे दिल वाले इमोजी के बाद तलाक की अटकलें तेज, फैंस कन्फ्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक इमोशनल पोस्ट है। ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी और बादशाह की कई खास यादों को दिखाया। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन इतना भावुक था कि फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, अब तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से तलाक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मार्च 2026 में सामने आई थी शादी की खबर
बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था। दोनों ने मार्च 2026 में गुरुद्वारे में शादी की थी, लेकिन इसकी जानकारी काफी समय बाद सामने आई। सबसे पहले ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि बादशाह उनके पति हैं। इसके बाद ईशा की मां पूनम रिखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों शादी के मंडप में नजर आए थे। शादी के बाद दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ ज्यादा तस्वीरें या पोस्ट साझा नहीं किए।
यह भी पढ़ें: सिंगर बादशाह को लॉरेंस गैंग की धमकी... तूने हरियाणा की संस्कृति खराब की, अगली बार सीधे माथे पर मारेंगे गोली
शादी से लेकर खास पलों तक की झलक
ईशा रिखी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों की जिंदगी के कई खूबसूरत पल दिखाई देते हैं। वीडियो की शुरुआत बादशाह और ईशा के एक खुशहाल पल से होती है। इसके बाद उनकी शादी की झलक, परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें दिखाई जाती हैं। वीडियो के आखिर में एक ऐसी तस्वीर भी है, जिसमें ईशा भावुक नजर आती हैं और बादशाह उन्हें गले लगाते दिखाई देते हैं। इसी तस्वीर ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की चिंता
वीडियो के साथ ईशा रिखी ने लिखा हर तूफान एक सबक है... हर प्रार्थना एक उम्मीद है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने और टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी लगाया। यही कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों को लगा कि शायद ईशा किसी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनके रिश्ते से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। हालांकि, इस पोस्ट में कहीं भी तलाक, अलगाव या रिश्ते के खत्म होने का कोई सीधा जिक्र नहीं किया गया है।
एक-दूसरे को नहीं कर रहे फॉलो
फैंस का ध्यान एक और बात पर गया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बादशाह और ईशा रिखी अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर और ज्यादा अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, किसी को अनफॉलो करना हमेशा रिश्ते में दरार का संकेत नहीं होता।
क्या सच में होने वाला है तलाक?
फिलहाल बादशाह और ईशा रिखी के तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
बादशाह की पहली शादी क्यों टूटी थी?
ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों ने कई साल साथ बिताए, लेकिन साल 2020 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह हैं, जिनका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था।
पहली शादी टूटने पर क्या बोले थे बादशाह?
साल 2024 में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने अपनी पहली शादी टूटने पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी। बादशाह के मुताबिक, हम दोनों ने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की। हमने अपना बेस्ट दिया, लेकिन आखिर में हमें लगा कि अलग होना ही हमारे बच्चे के लिए बेहतर होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी बेटी लंदन में रहती है, इसलिए वह उससे अक्सर नहीं मिल पाते।
यह भी पढ़ें: क्या सच में शादी कर ली? रैपर बादशाह ने अचानक बसाया घर, फैंस हैरान!
फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
ईशा रिखी के इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन अभी तक बादशाह या ईशा की ओर से किसी भी तरह के तलाक की पुष्टि नहीं की गई है।











