PlayBreaking News

विवादों में रैपर बादशाह : एलबम 'सनक' में महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से महाकाल के पुजारी नाराज; बोले- FIR कराएंगे

Follow on Google News
विवादों में रैपर बादशाह : एलबम 'सनक' में महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से महाकाल के पुजारी नाराज; बोले- FIR कराएंगे
उज्जैन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने रैपर बादशाह के हाल ही में रिलीज एलबम 'सनक' के एक गाने पर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल, गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम उपयोग करने पर महाकाल मंदिर के पुजारी सहित कई भक्तों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने की मांग की है। इसके साथ ही माफी नहीं मांगने पर मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

मंदिर के पुजारियों ने कहा- यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

एलबम को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि, अगर भगवान शिव का नाम लेना ही है तो उनके भजन बनाओ। लेकिन खुद की प्रसिद्धि के लिए भगवान के नाम का गलत उपयोग किया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाकाल मंदिर में वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी ने आरोप लगाया कि हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग हो रहा है। फिल्म स्टार हो या गायक उन्हें भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाना का कोई अधिकार नहीं है।

गाने को लेकर क्या है विवाद

बादशाह के 2 मिनट 15 सेकंड के गाने में शुरूआत के 40 सेकंड बाद गाने के अंतरे में बोल है, कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं... इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाने के बोल हिट पर हिट में मारता फिरूं... तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है।

माफी मांगे बादशाह, नहीं तो होगी FIR

मंदिर के पुजारियों और शिव भक्तों का कहना है कि, गाने में भोलेनाथ का नाम है और गाने में अश्लीलता परोसी जा रही है। सोशल मीडिया से गाने को तत्काल हटाया जाए और बादशाह सभी शिव भक्तों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा नहीं किया गया तो 24 घंटे में उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts