Ayodhya Ram Mandir : अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा ताला, 400 किलो है वजन; 6 महीने में बनकर हुआ तैयार

Follow on Google News
Ayodhya Ram Mandir : अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा ताला, 400 किलो है वजन; 6 महीने में बनकर हुआ तैयार
अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसे लेकर तैयारियों जोरों पर है। ऐसे में आज अलीगढ़ में बना दुनिया का सबसे बड़ा ताला-चाबी अयोध्या पहुंच चुका है। जिसका वजन करीब 400  किलो है और इसकी चाबी 30 किलो की है। ताले की लंबाई 10  फीट है। यह 4  फीट चौड़ा और 9 इंच मोटा है। वहीं, चाबी 4 फीट लंबी है। इस ताले को बनाने में 65 किलोग्राम पीतल लगा है।

6 महीने में बना ताला

ताला और चाबी को बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा। जब ताला और चाबी अयोध्या पहुंचा तो इसे क्रेन की मदद से उतारा गया। ताले पर लाल रंग से सुंदर अक्षरों में "जय श्री राम'' लिखा हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखें VIDEO...

यूपी की जेलों में होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी भी कर रहे हैं। 22 जनवरी को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उनकी बैरक में किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कैदी जेल में कई तरह का सामान बना रहे हैं, जिन्हें अयोध्या भेजा जा रहा है। जेलों में कैदियों के लिए ‘रामकथा’ और ‘भजन’ सुनने की भी व्यवस्था की जा रही है। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि जेल के कैदी भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपनी तरफ से चढ़ावा भेज रहे हैं। यूपी की जेलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, चित्रकूट जेल के अधिकारियों ने बताया कि कैदियों ने जेल से रिहा होने के बाद अपराध छोड़ने की शपथ भी ली।

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित लोगों के लिए जानकारी

भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा। ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir : मंद मुस्कान, चेहरे पर तेज और सांवरे बाल रूप में दिए रामलला ने दर्शन… प्राण प्रतिष्ठा के पहले प्रतिमा का फोटो हुआ वायरल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts