🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

शाहरुख खान के 'मन्नत' में मिला सांप, फिर हुआ सुरक्षित रेस्क्यू; देखें VIDEO

शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले मन्नत में 17 अगस्त को करीब 8 फीट लंबा सांप मिला। नाग पंचमी के दिन सांप दिखने की खबर से मन्नत में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ा। इसकी पहचान धामन यानी इंडियन रैट स्नेक के रूप में हुई, जो जहरीला नहीं होता। जानिए पूरा मामला और शाहरुख की अपकमिंग फिल्म किंग के बारे में।
Follow on Google News
शाहरुख खान के 'मन्नत' में मिला सांप, फिर हुआ सुरक्षित रेस्क्यू; देखें VIDEO
शाहरुख खान के मन्नत में मिला 8 फीट लंबा सांप

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लॉन में एक करीब 8 फीट लंबा सांप नजर आया। सांप दिखने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर रेस्क्यू कर लिया।

मन्नत में कहां मिला सांप?

जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे सांप को मन्नत परिसर में देखे जाने की सूचना रेस्क्यूअर विक्की दुबे को दी गई। इसके बाद पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी तलाश के बाद सांप एक सीढ़ी के नीचे छिपा मिला।

8 फीट लंबा था सांप

रेस्क्यू टीम ने सांप को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। उसकी पहचान धामन यानी इंडियन रैट स्नेक के रूप में हुई है। यह सांप करीब 8 फीट लंबा बताया गया है। राहत की बात यह रही कि धामन सांप जहरीला नहीं होता। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद मन्नत के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स ने राहत की सांस ली।

Entertainment

नाग पंचमी के दिन मन्नत में सांप

इस पूरे मामले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि मन्नत में सांप 17 अगस्त यानी नाग पंचमी के मौके पर दिखाई दिया। नाग पंचमी पर सांपों की पूजा की जाती है, ऐसे में शाहरुख खान के घर में इसी दिन सांप मिलने की खबर ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

मुंबई का फेमस बंगला है मन्नत

शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। यह मुंबई की सबसे चर्चित और पॉश प्रॉपर्टीज में शामिल है। शाहरुख के फैंस और मुंबई घूमने आने वाले पर्यटक अक्सर मन्नत के बाहर पहुंचते हैं और बंगले की एक झलक पाने की कोशिश करते हैं। बताया जाता है कि शाहरुख खान ने इस बंगले को करीब 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। आज इसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।

‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts