अयोध्या : राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, ट्रस्ट और अफसरों को मिला ई-मेल, जांच में जुटी साइबर सेल

मेल में लिखा- "बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा"
अयोध्या : राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, ट्रस्ट और अफसरों को मिला ई-मेल, जांच में जुटी साइबर सेल
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। यह मेल सोमवार रात को ट्रस्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में साफ लिखा था – "बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा"। इस घटना के बाद अयोध्या के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

डीएम को भी धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बाराबंकी और चंदौली के जिलाधिकारियों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिला है। इन मेल्स के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

तमिलनाडु से भेजे गए ईमेल, जांच तेज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरे ईमेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं। फिलहाल सभी मेल्स की जांच साइबर सेल कर रही है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरक्षा बढ़ाई गई, अलर्ट मोड पर एजेंसियां

धमकी मिलने के बाद अयोध्या समेत सभी जिलों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मंदिर परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts