अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान आग से हाहाकार :लाखों का नुकसान,प्रशासन ने खाली कराया क्षेत्र

अयोध्या के राजघाट में 108 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के दौरान भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में लाखों के नुकसान की आशंका, हालांकि किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
Follow on Google News
लाखों का नुकसान,प्रशासन ने खाली कराया क्षेत्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अयोध्या के राजघाट में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    महायज्ञ के समापन के दौरान लगी आग

    मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या के राजघाट में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। यह कार्यक्रम स्वामी जीयर जी महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा था और इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। बताया गया कि 9 दिवसीय महायज्ञ का आज समापन हुआ था। इसी दौरान यज्ञ की पूर्णाहुति के समय अचानक आग भड़क गई।

    लाखों के नुकसान की आशंका

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 108 कुंडीय महायज्ञ था। आग लगने के बाद तीन अलग-अलग जगहों पर लपटें फैल गईं, जिससे पंडाल और आसपास की व्यवस्था को नुकसान पहुंचा। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा : डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, जिंदा जले 14 यात्री; 20 घायल

    3-4 लोगों के झुलसने की संभावना

    घटना में 3-4 लोगों के झुलसने की संभावना बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हवन के दौरान तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान चिंगारी उड़कर पंडाल में गिर गई, जिससे आग भड़क गई और तेजी से फैलने लगी।

    मंत्री दयाशंकर सिंह ने क्या कहा

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि महायज्ञ 9 दिनों से चल रहा था और इसकी पूर्णाहुति करीब डेढ़ घंटे पहले हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि जब आग लगी, उस समय यज्ञशाला खाली हो चुकी थी, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि एक जगह से करीब 700 मीटर दूर दूसरी जगह भी आग लगने की सूचना मिली है, जिसकी वजह स्पष्ट नहीं है।

    ये भी पढ़ें: तरबूज के नीचे छिपाया 1.12 करोड़ का गांजा! महासमुंद में पुलिस ने पकड़े 6 तस्कर, पिकअप वाहन से 2 क्विंटल से ज्यादा की खेप बरामद

    अधिकारियों ने दी जानकारी

    अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे ने कहा कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे क्षेत्र खाली कर दें ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

    वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। सरयू तट पर पिछले 9 दिनों से धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts