People's Update
Friday, February 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कोर्ट से बरी
    CM Yogi का आदेश, होली से पहले दी जाए कर्मचारियों को सैलरी, त्योहार पर 3 दिनों की छु्ट्टी
    शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को चेताया, बोले- 'पाकिस्तान किसी भी हमलावर को कुचल सकता है'
    JNU के गिरफ्तार छात्रों की अदालत में पेशी, न्यायिक हिरासत की मांग करेगी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू, नर्सरी/KG/कक्षा-1 में करा सकेंगे एडमिशन
    आज DMK में शामिल होंगे तमिलनाडु के पूर्व CM और AIDMK से निष्कासित ओ. पन्नीरसेल्वम: सूत्र
    क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझने के बाद निधन
    अफगान सेना ने मार गिराए 55 पाकिस्तानी सैनिक, 'गजब लिल हक' ऑपरेशन से पाकिस्तान ने दिया जवाब
    40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल डेकर बस, CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी
    दिल्ली: प्रोटेस्ट कर रहे JNU के 51 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
    अफगान हर हाल में पूरी एकता के साथ अपने वतन की हिफाजत करेंगे: हामिद करज़ई
    पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कई शहरों में की एयरस्ट्राइक
    राष्ट्रीय

    Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग टली : भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की उड़ान पर फिर लगा ब्रेक, ISS पर सुरक्षा जांच के चलते हुआ पोस्टपोन

    Publish Date: 20 Jun 2025, 9:30 AM (IST)Reading Time: 18 Minute Read
    Follow on Google News

    नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला एक्सियम मिशन-4 (Ax-4) एक बार फिर टाल दिया गया है। यह मिशन अब तक पांच बार स्थगित हो चुका है। नई लॉन्चिंग तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। शुभांशु इस मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा, तो वे अंतरिक्ष में जाने वाले देश के दूसरे व्यक्ति और ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

    पांचवीं बार टला लॉन्च, 22 जून को होनी थी उड़ान

    Ax-4 मिशन को 22 जून को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ISS के Zvezda सर्विस मॉड्यूल की हालिया मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी न होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। नासा ने बताया कि ISS की तकनीकी प्रणालियां आपस में गहराई से जुड़ी होती हैं, इसलिए स्टेशन में नए एस्ट्रोनॉट्स को भेजने से पहले पूरी तरह से जांच जरूरी है।

    शुभांशु की उड़ान में अब तक की देरी का हिसाब

    29 मई: ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट तैयार न होने के कारण टाला गया।

    8 जून: मौसम खराब होने के कारण स्थगित।

    10 जून: फिर से मौसम बिगड़ने से लॉन्च रुका।

    11 जून: ऑक्सीजन लीक के चलते रोका गया।

    22 जून: अब ISS की सुरक्षा जांच के चलते स्थगित।

    कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

    शुभांशु का जन्म 1986 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे NDA पास करने के बाद 2006 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए और फाइटर पायलट बने। उन्हें ISRO के गगनयान मिशन के लिए भी चुना गया है। रूस और अमेरिका में उन्होंने अंतरिक्ष मिशन की ट्रेनिंग ली है, जिसमें माइक्रोग्रेविटी, इमरजेंसी मैनेजमेंट और वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी शामिल है।

    ISS पर क्या करेंगे शुभांशु?

    शुभांशु ISS पर 14 दिनों तक रहेंगे और 7 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिन्हें भारत के शिक्षण संस्थानों ने तैयार किया है। ये प्रयोग मुख्य रूप से बायोलॉजिकल रिसर्च से जुड़े हैं। इसके अलावा, वे NASA के साथ 5 और प्रयोग करेंगे, जिनका डेटा भविष्य के मिशनों के लिए मददगार होगा। यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन की नींव को और मजबूत करेगा।

    मिशन में कौन-कौन एस्ट्रोनॉट शामिल हैं?

    नाम देश भूमिका खास बात
    शुभांशु शुक्ला भारत पायलट 1984 के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री
    पेगी व्हिटसन अमेरिका कमांडर NASA की पूर्व अंतरिक्ष यात्री, दूसरा प्राइवेट मिशन
    स्लावोश उज़्नान्स्की पोलैंड मिशन विशेषज्ञ 1978 के बाद पोलैंड से स्पेस जाने वाले दूसरे व्यक्ति
    तिबोर कापू हंगरी मिशन विशेषज्ञ 1980 के बाद हंगरी से स्पेस जाने वाले दूसरे व्यक्ति

    इस मिशन पर भारत ने कितना खर्च किया?

    भारत ने इस मिशन के लिए करीब ₹548 करोड़ खर्च किए हैं। इसमें शुभांशु और उनके बैकअप पायलट प्रशांत नायर की ट्रेनिंग, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का खर्च शामिल है। यह निवेश भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

    क्या है Ax-4 मिशन का उद्देश्य?

    • नई तकनीकों का परीक्षण
    • माइक्रोग्रेविटी में वैज्ञानिक प्रयोग
    • अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना
    • स्पेस एजुकेशन व जागरूकता फैलाना
    • भविष्य के लिए एक्सियम स्पेस स्टेशन की योजना तैयार करना

    स्पेसएक्स बोला- “सेफ्टी फर्स्ट”

    स्पेसएक्स ने कहा कि LOx (लिक्विड ऑक्सीजन) लीक को ठीक करने में और समय लगेगा। लॉन्चिंग से पहले सभी तकनीकी हिस्सों की समीक्षा जरूरी है। मरम्मत पूरी होने और लॉन्च विंडो उपलब्ध होने के बाद ही नई तारीख तय की जाएगी।

    क्या है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS)?

    ISS एक मल्टी-नेशनल स्पेस लैब है जो पृथ्वी की कक्षा में 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से घूमती है और हर 90 मिनट में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करती है। इसे अमेरिका, रूस, जापान, यूरोप और कनाडा की स्पेस एजेंसियों ने मिलकर बनाया है। यहां वैज्ञानिक माइक्रोग्रेविटी में कई तरह के प्रयोग करते हैं।

    क्यों ऐतिहासिक है यह मिशन?

    यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि इन तीनों देशों के एस्ट्रोनॉट दशकों बाद अंतरिक्ष में जा रहे हैं। शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा न सिर्फ भारत के लिए गौरव का क्षण होगी, बल्कि यह भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में बड़ा कदम भी मानी जाएगी। 

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Axiom Mission 4

    Shubhanshu Shukla

    NASA News

    ISRO

    Axiom Mission-4 Launching

    Axiom-4 Mission

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    दो दिवसीय इसराइल दौरे से लौटे प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच हुई 27 बड़ी साझेदारी!

    India- Israel Deal:दो दिवसीय इसराइल दौरे से लौटे प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच हुई 27 बड़ी साझेदारी!

    ₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

    Anil Ambani :₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

    द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

    जैसलमेर :द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

    अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

    शराब नीति घोटाला केस :अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

     कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल —  लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

    कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल — लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

    Afghanistan Pakistan War :अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

    अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

    अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

    “टीआई ने पूछा — कितने बजे? जवाब मिला 11… और पुलिस ने पब की बजा दी 12”

    “टीआई ने पूछा — कितने बजे? जवाब मिला 11… और पुलिस ने पब की बजा दी 12”

    स्टेज-4 लिवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, बेटे को कहा था- ट्रॉफी जीतकर लाना

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन :स्टेज-4 लिवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, बेटे को कहा था- ट्रॉफी जीतकर लाना

    खनियाधाना में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बमों के निशां आज भी हैं मौजूद

    पुण्यतिथि पर विशेष : खनियाधाना में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बमों के निशां आज भी हैं मौजूद

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....