मेरठ में महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या :बोरे में भरकर नाले में फेंका शव, 16 अप्रैल से थी लापता; आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया की हत्या का मामला सामने आया है। 16 अप्रैल से लापता खिलाड़ी का शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस जांच में 3600 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी श्याम धानक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।
बोरे में भरकर नाले में फेंका शव, 16 अप्रैल से थी लापता; आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खिलाड़ी 16 अप्रैल से लापता थी। लंबे समय तक तलाश के बाद उसका शव एक नाले से बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

3600 रुपये के विवाद में हुई हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका अनुष्का उर्फ रिया और आरोपी श्याम धानक के बीच 3600 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया कि अनुष्का ने आरोपी को कुछ पैसे उधार दिए थे। जब वह अपने पैसे वापस मांग रही थी, तब दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई।

अपहरण के बाद की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, पैसों के विवाद से नाराज होकर आरोपी ने अनुष्का का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को एक बोरे में बंद किया और रोहटा बाईपास के पास नाले में फेंक दिया।

Breaking News

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

बेटी की तलाश में भटकता रहा परिवार

अनुष्का के पिता 16 अप्रैल से अपनी बेटी की तलाश में पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे थे। वह लगातार अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी सुरक्षित मिल जाएगी, लेकिन हत्या की खबर मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts