PlayBreaking News

दिल्ली ITO में बड़ा हादसा:शिक्षा मंत्रालय में लगी भीषण आग, चारों ओर छाया धुएं का गुबार

दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। विकास मार्ग पर बनी इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से धुआं और लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी फैल गई।
Follow on Google News
शिक्षा मंत्रालय में लगी भीषण आग, चारों ओर छाया धुएं का गुबार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ITO इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के ऑफिस में अचानक आग लग गई। यह इमारत विकास मार्ग पर स्थित है और शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी हुई बताई जा रही है। आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंजिल से हुई, जहां अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने जब धुआं देखा तो तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी।

तुरंत एक्शन में आया फायर डिपार्टमेंट

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस हरकत में आ गई। कुछ ही मिनटों में कई फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग को काबू में करने की कोशिश में जुट गए। टीम लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रही है। 

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इमारत से लगातार धुआं निकलता देखा गया है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग का कहना है कि पूरी बिल्डिंग की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 Result : दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, देखें टॉप-3 लिस्ट

वीडियो में इमारत से उठता धुआं

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमारत की दूसरी मंजिल से भारी मात्रा में धुआं बाहर निकल रहा है। आग इतनी तेज थी कि आसपास का माहौल भी धुंधला हो गया और लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति को देखते रहे।

ITO इलाके में ट्रैफिक पर असर

यह घटना ऐसे समय पर हुई जब ITO दिल्ली का एक बेहद व्यस्त इलाका माना जाता है। आग लगने के बाद इलाके में ट्रैफिक पर भी बड़ा असर पड़ा। विकास मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और कई रूट्स को अस्थायी रूप से डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें: जैसेलमेर में दूसरे दिन उठा रेतीला तूफान : कई फीट ऊंचा दिखा बवंडर, जानें बार- बार क्यों आ रहा ऐसा तूफान?

आग लगने की वजह अभी रहस्य

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट की टीमें यह जांच कर रही हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य तकनीकी कारण से यह हादसा हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्थिति पर नजर

दमकल विभाग लगातार आग बुझाने और इमारत को सुरक्षित करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकता आग को पूरी तरह नियंत्रित करना और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करना है। टीमें हर एंगल से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts