PlayBreaking News

फंदे से कैसे उतारी गई थी ट्विशा?80KG की डमी लेकर पहुंची CBI, समर्थ और सास से कराएगी सीन रिक्रिएशन

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच तेज हो गई है। CBI की टीम 80 किलोग्राम की डमी लेकर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला के सामने घटनाक्रम का सीन रिक्रिएशन किया जाएगा।
Follow on Google News
80KG की डमी लेकर पहुंची CBI, समर्थ और सास से कराएगी सीन रिक्रिएशन

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच कर रही CBI ने अब जांच को एक अहम मोड़ पर पहुंचा दिया है। मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) सोमवार को ट्विशा शर्मा की 80 किलोग्राम वजन वाली डमी लेकर उनकी सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। यहां CBI की टीम घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन (घटनाक्रम को दोबारा तैयार करने) की प्रक्रिया करेगी।

CBI की टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि ट्विशा शर्मा की मौत वाली रात आखिर क्या हुआ था और पति समर्थ सिंह व सास गिरिबाला सिंह ने पूछताछ के दौरान जो बयान दिए हैं, वे घटनास्थल की परिस्थितियों से मेल खाते हैं या नहीं।

घटनास्थल पर पहुंची CBI की टीम

CBI के छह अधिकारी गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने घर का निरीक्षण किया और उस जगह का बारीकी से मुआयना किया, जहां ट्विशा शर्मा कथित रूप से फंदे पर लटकी हुई मिली थीं।

यह भी पढ़ें: ‘खेत बचाओ अभियान’ आज से होगा शुरू! वैज्ञानिक पहुंचेंगे गांव-गांव, किसानों से सीधा संवाद करेंगे शिवराज चौहान

CBI टीम ने अपने साथ करीब 80 किलोग्राम वजन का एक डमी पुतला भी लाया है। इसी डमी की मदद से उस रात की पूरी घटना को दोबारा तैयार किया जाएगा। जांच एजेंसी का मकसद यह समझना है कि घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं और परिवार के सदस्यों द्वारा दिए गए बयान कितने सही हैं।

Twitter Post
Twitter Post
Twitter Post

समर्थ और गिरिबाला के सामने होगा सीन रिक्रिएशन

CBI की योजना है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को उसी जगह ले जाया जाए, जहां ट्विशा मिली थीं। इसके बाद दोनों से उस रात हुई घटनाओं को दोबारा दिखाने के लिए कहा जाएगा।

जांच के दौरान समर्थ सिंह को यह बताना होगा कि उन्होंने ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा था। वहीं गिरिबाला सिंह को यह दिखाना होगा कि उन्होंने फंदे की गांठ किस तरह खोली थी। CBI अधिकारियों का मानना है कि सीन रिक्रिएशन से यह समझने में मदद मिलेगी कि घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था और क्या दोनों के बयान घटनास्थल की वास्तविक स्थिति से मेल खाते हैं।

पूछताछ में समर्थ ने क्या बताया था?

सूत्रों के अनुसार, CBI पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने बताया था कि जब उन्होंने ट्विशा को फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने उन्हें नीचे उतारा था। वहीं उनकी मां गिरिबाला सिंह ने फंदे की गांठ खोली थी। अब जांच एजेंसी इन्हीं दावों को घटनास्थल पर परखना चाहती है। CBI यह जानना चाहती है कि जिस तरह की जानकारी समर्थ और गिरिबाला ने दी है, क्या वह व्यवहारिक रूप से संभव थी या नहीं।

यह भी पढ़ें: सिलेंडर बना सिरदर्द! मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, रसोई से लेकर रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट

80 किलो की डमी से होगी जांच

सीन रिक्रिएशन के दौरान CBI उसी स्थान पर 80 किलोग्राम का डमी पुतला लटकाएगी, जहां ट्विशा शर्मा कथित रूप से बेल्ट के फंदे से लटकी हुई मिली थीं। इसके बाद समर्थ सिंह को दिखाना होगा कि उन्होंने डमी को किस तरह नीचे उतारा। वहीं गिरिबाला सिंह को यह बताना होगा कि उन्होंने फंदे की गांठ कैसे खोली थी। CBI इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कर सकती है ताकि बाद में हर पहलू का तकनीकी और वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके।

घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

CBI की कार्रवाई को देखते हुए घटनास्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और जांच प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है।

घटना की आखिरी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश

CBI इस सीन रिक्रिएशन के जरिए ट्विशा शर्मा की जिंदगी के आखिरी पलों को समझने की कोशिश करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि घटना के समय घर में क्या-क्या हुआ था, किसने क्या किया और घटनाओं का क्रम क्या था। विशेषज्ञों का मानना है कि सीन रिक्रिएशन किसी भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि इससे घटनास्थल और बयानों के बीच मौजूद संभावित विरोधाभास सामने आ सकते हैं।

जांच के लिए अहम साबित हो सकता है रिक्रिएशन

ट्विशा शर्मा मौत मामले में किया जा रहा यह सीन रिक्रिएशन जांच का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। यदि समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के बयान घटनास्थल की परिस्थितियों से मेल खाते हैं तो यह जांच को एक दिशा देगा। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब यह देखना अहम होगा कि सीन रिक्रिएशन के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं और CBI की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts