PlayBreaking News

JEE Advanced 2026 Result :दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, देखें टॉप-3 लिस्ट

JEE Advanced में सफल छात्रों के लिए अगला कदम JoSAA (जॉइंट सीट अलोकेशन सिस्टम) काउंसलिंग है। इसी प्रोसेस के जरिए छात्रों को IIT और अन्य भागीदार संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी। छात्र अपनी रैंक और पसंद के आधार पर कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे।
Follow on Google News
दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, देखें टॉप-3 लिस्ट

नई दिल्ली। IIT रुड़की ने सोमवार को JEE Advanced 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी होना था, लेकिन इसे तय समय से पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इंजीनियरिंग पके प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल आईआईटी में एडमिशन के लिए ये इग्जाम काफी जरूरी मानी जाती है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। 

शुभम कुमार बने टॉपर

इस साल JEE Advanced में IIT दिल्ली जोन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) शुभम कुमार ने हासिल की। उन्हें कुल 330 अंक मिले। खास बात यह रही कि टॉप-3 में शामिल सभी छात्र IIT दिल्ली जोन से हैं। कबीर छिल्लर ने AIR-2 और जतैन चाहर ने AIR-3 हासिल की। महिला वर्ग में आरोही देशपांडे ने पहला स्थान हासिल किया। उनके प्रदर्शन ने देशभर की छात्राओं के लिए एक मिसाल पेश की है।

कितने कैंडिडेट्स ने दी परीक्षा

इस वर्ष JEE Advanced के लिए 1,87,389 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,79,694 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल 56,880 छात्रों ने परीक्षा क्वालिफाई की है। इनमें 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार करीब 31.65 फीसदी उम्मीदवार सफल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: MP School Education : सिलेक्टेड टीचर्स की नियुक्ति के बजाय सरकार को अतिथि शिक्षकों पर भरोसा

टॉप-3 टॉपर्स

ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1: शुभम कुमार (IIT दिल्ली जोन)
ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2: कबीर छिल्लर (IIT दिल्ली जोन)
ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3: जतैन चाहर (IIT दिल्ली जोन)

इस बार कितना प्रतिशत बढ़ा कटऑफ?

इस साल JEE Advanced का कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है। 2025 के मुकाबले कट-ऑफ में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई है और यह 92 अंक पहुंच गया है। वहीं जनरल कैटेगरी के सब्जेक्ट वाइज कट-ऑफ में भी 8 अंकों का इजाफा हुआ है।

5 स्टेप्स में आसानी से चेक करे रिजल्ट

  1. सबसे पहले jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर JEE Advanced 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

17 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। छात्रों के दोनों पेपर के अंकों को मिलाकर अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाता है।

Featured News

रिजल्ट के बाद अगला स्टेप

JEE Advanced में सफल छात्रों के लिए अगला कदम JoSAA (जॉइंट सीट अलोकेशन सिस्टम) काउंसलिंग है। इसी प्रोसेस के जरिए छात्रों को IIT और अन्य भागीदार संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी। छात्र अपनी रैंक और पसंद के आधार पर कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts