Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Assam Elections 2026 :असम में सीनियर सिटीजन्स को 1250 रु. पेंशन देने का वादा, कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली में यह घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया। इनमें प्रमुख रूप से सभी सीनियर सिटीजन्स को 1250 रुपए पेंशन देने का वादा किया गया है।
असम में सीनियर सिटीजन्स को 1250 रु. पेंशन देने का वादा, कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इलेक्शन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दस्तावेज में शासन, पहचान, स्वास्थ्य समेत कुल 11 अहम क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है। घोषणा पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया गया, जिसमें असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने इस घोषणापत्र को राज्य के विकास, सामाजिक संतुलन और लोगों की भागीदारी बढ़ाने का रोडमैप बताया है।

    11 संकल्प और ‘पांच गारंटी’ पर जोर 

    घोषणापत्र में शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम जैसे 11 प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इससे पहले 29 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान ‘पांच गारंटी’ भी घोषित की गई थीं। इन गारंटी में बिना शर्त महिलाओं को 50 हजार रुपये तक का कर्ज, सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1250 रुपये की पेंशन, 25 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज, भूमि पुत्रों को म्यादी पट्टा और जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन के भीतर दोषियों को सजा देने का वादा शामिल है।

    Twitter Post 

    9 अप्रैल को होगा मतदान  

    126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर प्रचार तेज कर दिया है और सभी पार्टियां अपने-अपने वादों के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटी हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसका घोषणापत्र राज्य के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    भाजपा पर साधा निशाना 

    रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश की जनता के हाथ में असली ताकत हो और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जबकि भाजपा असम को दिल्ली से चलाने की सोच रखती है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, जिससे असम की जनता को फैसले लेने की ताकत मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा में यही बड़ा अंतर है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts