Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असम CM सरमा ने विधानसभा में उठाया सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला :कहा- यह हत्या नहीं साजिश थी

कहा- यह हत्या नहीं साजिश थी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिसपुर। मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला उठाया, उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। साथ ही बताया कि यह गैर इरादतन हत्या या आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि साफ-साफ मर्डर था। जिसने कई सवाल खड़े किए।

    मौत पर उठाए कई सवाल

    सत्र में CM ने दावा किया कि एक आरोपी ने सिंगर की जान ली। जिसमें अन्य लोगों ने हत्या में उसकी मदद की। दरअसल असम विधानसभा में विपक्षी पार्टियां जुबीन की मौत पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लेकर आई थी। जिस पर सदन में बहजबाजी का दौर चला। इसमें सरमा ने आज विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन जवाब दिया। 

    वहीं मौत की गुत्थी के सवाल पर जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि राज्य पुलिस की CID ​​के तहत गठित SIT ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, 252 गवाहों से पूछताछ की है और 29 सामान जब्त किया है।

    4-5 लोगों पर मर्डर का केस दर्ज

    वहीं CM ने आगे जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 से 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि 52 साल के सिंगर-म्यूजिशियन जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पहले जुबीन की मौत मामले में पुलिस ने NEIF इवेंट के आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के चचेरे भाई और पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके बैंड के दो मेंबर- शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत और को अब तक गिरफ्तार किया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts