असम : 300 फीट गहरे कोयला खदान में भरा पानी, 15 मजदूरों के फंसने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
असम : 300 फीट गहरे कोयला खदान में भरा पानी, 15 मजदूरों के फंसने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गुवाहाटी। असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में अचानक पानी भर गया। उमरंगसो के 3 किलो इलाके में स्थित खदान में पानी भरने से करीब 15 मजदूर फंस गए। हालांकि, इस आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खदान में करीब 100 फीट तक पानी भर चुका है, जिसे निकालने के लिए मोटर पंप लगाए गए हैं।

कैसे हुई घटना

दीमा हसाओ के उमरंगसो इलाके में स्थित असम कोयला खदान में यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खदान में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। खदान में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और वे अंदर ही फंस गए। घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मजदूर खदान में फंसे हुए हैं। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य के मंत्री कौशिक राय मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि SDRF और NDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। पानी निकालने के लिए दो मोटर पंप लगाए गए हैं। राज्य सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना से भी मदद मांगी है। घटना जिस खदान में हुई, वह एक रैट माइनिंग खदान है। रैट होल माइनिंग में मजदूर चूहे की तरह पतले छेदों में घुसकर कोयले की खुदाई करते हैं। इसमें हाथ से खुदाई और मलबे को बाहर निकाला जाता है। यह प्रक्रिया बेहद खतरनाक होती है और मजदूरों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती है। ये भी पढ़ें- Meta News : मेटा की याचिका पर 16 जनवरी को होगी सुनवाई, CCI के जुर्माने से जुड़ा है मामला
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts