PlayBreaking News

एशिया कप ट्रॉफी पर BCCI सख्त, नकवी ने दिया ईमेल का जवाब, कहा- ऑफिस आकर ट्रॉफी लें

Follow on Google News
 एशिया कप ट्रॉफी पर BCCI सख्त, नकवी ने दिया ईमेल का जवाब, कहा- ऑफिस आकर ट्रॉफी लें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप ट्रॉफी को जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को ईमेल किया है। नकवी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस आकर ही मिलेगी। बीसीसीआई मेल भेजकर राजनीति कर रहा है। ट्रॉफी ACC के ऑफिस में रखी है। 

    वहीं अगर नकवी इस बार भी आनाकानी करते हैं तो फिर बीसीसीआई इस मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने उठाएगा। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में दी है। 

    सैकिया ने कहा, हम नकवी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर वो जवाब नहीं देते या कोई निगेटिव जवाब देते हैं तो हम इसकी शिकायत आईसीसी में करेंगे।

    ट्रॉफी को होटल लेकर चले गए थे नकवी

    टीम इंडिया ने 28 सितंबर को एशिया कप के खिलाबी मुकाबलें में पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था। भारत ने यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था। हालांकि इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर दुबई के होटल चले गए थे। और फिर पाकिस्तान जाने से पहले उन्होंने ये ट्रॉफी दुबई स्थित ACC ऑफिस में छोड़ दी थी। बाद में नकवी ने कहा था कि उनकी मर्जी के बिना कोई भी ट्रॉफी को हाथ नहीं लगा सकता। अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहें तो ACC दफ्तर आकर ट्रॉफी ले जा सकते हैं।

    ट्रॉफी खुद देने की जिद्द पर अड़े थे 

    एशिया कप फाइनल के बाद नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन होने के नाते प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। लेकिन, सेरेमनी के प्रेजेंटर साइमन डूल ने कहा कि भारतीय टीम उनसे अवॉर्ड्स नहीं लेगी। हालांकि भारतीय टीम ACC के किसी अन्य अधिकारी के हाथों ट्रॉफी लेने को तैयार थी, पर नकवी टीम इंडिया को खुद ट्रॉफी देने पर अड़ गए। इसके बाद कार्यक्रम खत्म कर दिया गया और नकवी मंच से उतर गए। वे ट्रॉफी और मेडल्स भी अपने साथ ले लेकर चले गए।

    इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था। दूसरी ओर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बार-बार 6-0 के इशारे किए थे। वे पाकिस्तान के इस फर्जी दावे को दोहरा रहे थे कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 फाइटर जेट गिराए थे।

    नकवी- कोर्टून की तरह मंच पर खड़ा रहा

    एशिया कप फाइनल के बाद बीसीसीआई ने एसीसी की एनुअल जनरल मीटिंग में भारत को चैंपियन बनने के बावजूद ट्रॉफी नहीं दिए जाने का कड़ा विरोध जताया था। इसके जवाब में नकवी ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें लिखित में कहीं से यह सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी। इससे हताश नकवी ने आगे कहा, ‘मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था’। उनके इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर क्लास लगाते उन्हें शर्मसार किया था। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts