Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asia Cup 2025 : एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी; भारत-पाक के 3 मुकाबले संभव

Asia Cup 2025 : एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी; भारत-पाक के 3 मुकाबले संभव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। टी-20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ बैठक कर टीम का चयन किया। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

    भारत का स्क्वॉड (Asia Cup 2025)

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    Twitter Post

    कब और कहां होगा एशिया कप?

    • शुरुआत: 9 सितंबर 2025 से
    • फाइनल: 28 सितंबर 2025
    • स्थान: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी और दुबई
    • फॉर्मेट: टी-20

    भारत का शेड्यूल (ग्रुप-ए)

    • 10 सितंबर – भारत बनाम UAE (दुबई)
    • 14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
    • 19 सितंबर – भारत बनाम ओमान (अबू धाबी)

    ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग की टीमें होंगी।

    भारत-पाकिस्तान भिड़ंत की संभावना

    एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की 3 बार टक्कर हो सकती है—

    • 14 सितंबर (ग्रुप-स्टेज) – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
    • 21 सितंबर (सुपर-4 स्टेज) – अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं
    • 28 सितंबर (फाइनल) – अगर दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंचीं

    एशिया कप का इतिहास

    • एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी।
    • अब तक 16 बार टूर्नामेंट खेला जा चुका है।
    • भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता है।
    • श्रीलंका 6 बार, जबकि पाकिस्तान 2 बार चैंपियन बना है।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts