Ashoknagar News : बदमाशों का आतंक, तलवारों के बल पर एक युवती को उठाने पहुंचे, भाई-पिता को किया घायल, भीड़ देखकर भागे, वायरल हुआ VIDEO

अशोकनगर। बदमाशों ने अशोकनगर में एक घर में जमकर आतंक मचाया। हथियारों से लैस ये तमाम बैखोफ होकर एक युवती को उसके ही घर से घसीटकर अपने साथ ले जाने लगे। युवती इस दौरान चिल्लाती रही, लेकिन दबंग हाथ में तलवार और रॉड लेकर उसे जबरन बाहर घसीट कर ले गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मुद्दा प्रदेश भर में तूल पकड़ गया है। पहले लड़की को धमकाया फिर छेड़छाड़ कर वीडियो बनाकर कई बार युवती के साथ किया शोषण। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।
पिता और भाई पर भी किया हमला
घर में घुसे बदमाश जब जबरदस्ती युवती को खींचकर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी लड़की के पिता और भाई ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने दोनों पर तलवारों से हमला बोल दिया। युवती के पिता और भाई के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, इस दौरान मची चीख-पुकार को सुनकर मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर बदमाश लड़की को छोड़कर भाग निकले। इस दौरान ये पूरा मामला मोबाइल कैमरे में कैद हो गया।यह है पूरी घटना
यह घटना अशोकनगर के रामपुर मोहल्ले की है। यहां एक 22 साल की युवती का रिश्ता उसके पिता ने तय कर दिया था। इस बात से चिढ़कर सलीम नाम का बदमाश अपने साथियों के साथ युवती के घर में घुस गया। उन्होंने पहले तो लड़की को घर से ही खींच कर साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन जब परिजनों ने विरोध के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई तब बदमाशों के हौसले पस्त हुए।











