अंतिम इच्छा पूरी!आशा भोसले की अस्थियों का काशी में विसर्जन, नम आंखों से अंतिम विदाई

सुरों की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकीं आशा भोसले की अंतिम इच्छा काशी में पूरी की गई। उनके बेटे और पोती ने वाराणसी के असि घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान पोती जनाई भोसले बेहद भावुक नजर आईं और नम आंखों से दादी को अंतिम विदाई दी।
Follow on Google News
आशा भोसले की अस्थियों का काशी में विसर्जन, नम आंखों से अंतिम विदाई
social media

संगीत की दुनिया की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी आखिरी इच्छा को उनके परिवार ने पूरे सम्मान के साथ पूरा किया। सोमवार को उनकी अस्थियां पवित्र गंगा नदी में विसर्जित की गईं। उनके बेटे आनंद भोसले और पोती जनाई भोसले मुंबई से अस्थि कलश लेकर असि घाट पहुंचे। यहां से वे नाव के जरिए गंगा के बीच पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रों के बीच अस्थि विसर्जन किया गया।

पोती जनाई ने दी अंतिम विदाई

अस्थि विसर्जन के दौरान माहौल बेहद भावुक था। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अपनी दादी को अंतिम विदाई देते समय खुद को संभाल नहीं पाईं। उनकी आंखों में आंसू थे और दिल में यादें।

/img/99/1776746941363

नाव के बीच गंगा में खड़े होकर उन्होंने कांपते हाथों से अस्थियां प्रवाहित कीं। यह पल हर किसी के लिए बेहद भावुक और श्रद्धा से भरा हुआ था।

ये भी पढ़ें: ‘अभी न जाओ छोड़ कर…’ गूंजा आखिरी सलाम! पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूरे विधि-विधान से हुआ पिंडदान और तर्पण

अस्थि विसर्जन के बाद घाट पर पंडितों द्वारा पूरे रीति-रिवाज से पिंडदान और तर्पण कराया गया। वैदिक मंत्रों के बीच परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह पूरा कार्यक्रम परंपरा और आस्था के अनुसार किया गया, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिले।

काशी से जुड़ी थी खास आस्था

आनंद भोसले ने बताया कि उनकी मां का भगवान शिव से गहरा संबंध था। हालांकि वाराणसी में वह अपने जीवन में सिर्फ एक बार आई थीं, लेकिन उनके मन में काशी के लिए खास श्रद्धा थी।उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिनों में ही इच्छा जताई थी कि उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएं। परिवार ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया।

12 अप्रैल को हुआ था निधन

यह भी पढ़ें: नहीं रहीं सुरों की मल्लिका... आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, बेटे ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार

92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्हें सीने में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी, जिसके चलते 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts