Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Children's Day Special :आर्ट, एक्टिंग में नन्हे कदमों की बड़ी उपलब्धियां, कल्पनाओं के आकाश पर उकेर रहे सफलताओं का संसार

हर बच्चे में छिपा होता है एक चमकता सितारा, उसे चाहिए अभिव्यक्ति और थोड़ा सा प्रोत्साहन। प्रस्तुत है बाल दिवस पर नन्ही प्रतिभाओं की कुछ झलक...
Follow on Google News
आर्ट, एक्टिंग में नन्हे कदमों की बड़ी उपलब्धियां, कल्पनाओं के आकाश पर उकेर रहे सफलताओं का संसार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अनुज मैना, भोपाल। बचपन सिर्फ खिलौनों और खेलों का नाम नहीं, यह वह उम्र है जहां सपने आकार लेते हैं और कल्पनाएं हकीकत बनने की राह पकड़ती हैं। कुछ बच्चे अपनी छोटी सी उम्र में ही बड़ा सोचने का साहस रखते हैं, कोई कागज पर लाइनें खींचकर जीवन की झलक उतारता है, कोई एक्टिंग से इमोशंस को आवाज देता है, तो कोई लहरों से जूझकर जीत की राह बनाता है। इन नन्हे हौसलों की कहानियां बताती हैं कि प्रतिभा का कोई पैमाना उम्र नहीं होती, बस जुनून और लगन चाहिए। उनके छोटे कदम आज भविष्य की बड़ी उड़ान के संकेत हैं, जहां हर स्ट्रोक, हर संवाद और हर मेडल यह कहता है कि अगर दिल सच्चा हो, तो उम्र कभी रुकावट नहीं बनती। चिल्ड्रन डे के मौके पर ऐसे ही बच्चों से बात की, जिनकी मेहनत हमें याद दिलाती है कि हर बच्चे के भीतर एक चमकता सितारा है, बस उसे पहचानने और उड़ने की आजादी देने की जरूरत है।

    रूशांक ने 8 वर्ष की उम्र में तैयार किया विराट कोहली का पोर्टेट

    Uploaded media

    8 वर्षीय रूशांक बेलवंशी पोर्टेट पेंटिंग करते हैं। रूशांक बताते हैं कि समर वैकेशन के समय मधुबनी आर्ट पर काम करने वाले आर्टिस्ट शुभम नामदेव ने आर्ट वर्कशॉप लगाई थी, तो उसमें वे भी जाने लगे। इसी दौरान करीब तीन माह की वर्कशॉप में पोर्टेट पेंटिंग बनाना सीखा और दो पोर्टेट तैयार किए, जिसमें एक पोर्टेट भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का है। इस पोर्टेट को उन्होंने वर्कशॉप में जाने के बाद मात्र डेढ़ माह बाद ही बना ली थी। इसे बनाने में करीब 15 दिन का समय लगा। रूशांक कक्षा 3 में पढ़ाई कर रहा है।

    पुष्कल ने इमोशनल एक्टिंग से दर्शकों को किया प्रभावित

    Uploaded media

    चाइल्ड आर्टिस्ट पुष्कल पुरी ने अपने अभिनय कौशल से कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। 12 वर्षीय पुष्कल वेब सीरीज रक्त ब्रह्मांड : द ब्लडी किंगडम, शॉट फिल्म रूमी, द जंगल स्टोरी सहित कई टीवी शो और विज्ञापनों में  एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। पुष्कल ने बताया कि वे टाइगर श्रॉफ, केके मेनन,  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ आदि के साथ काम कर चुके हैं।

    अरनव तैराकी में जीत चुके हैं 50 से अधिक मेडल्स

    Uploaded media

    14 वर्षीय अरनव चौधरी तैराकी में नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं। अब तक वे करीब 50 मेडल जीत चुके हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।  वे सीबीएसई नेशनल तैराकी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया है। अब वे दिल्ली में होने वाले स्कूल गेम्स फेडरेशन नेशनल्स की तैयारी कर रहे हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts