AAP मंत्री आतिशी और पुलिस के बीच हुई तीखी बहस, जमीन पर लेट गए आप नेता; शेयर किया ये VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में आप कार्यकर्ता और नेता लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और दिल्ली पुलिस के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कार में बैठी आतिशी उतरती हैं और बाहर खड़े पुलिस वाले से बहस करने लगती हैं। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि गोली मारो न। वे पुलिस वाले से सीधे कह रही हैं कि आप गाड़ी में बैठ जाइए। वहीं, कुछ अन्य कार्यकर्ता उनके साथ हैं जो, सड़क पर लेट गए।
https://twitter.com/AtishiAAP/status/1771442678732935565?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1771442678732935565%7Ctwgr%5E6025d164937d6bb4d8749974b4aead91eac21ac4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.lokmatnews.in%2Findia%2Fatishi-on-delhi-police-mujhe-ghar-jana-hai-ed-arrest-arvind-kejriwal-live-updates-b675%2F












