आर्बिट मॉल के पास बीयर बोतल से हत्या : टकराने की बात पर खूनी झड़प, युवक की मौत

Follow on Google News
आर्बिट मॉल के पास बीयर बोतल से हत्या  : टकराने की बात पर खूनी झड़प, युवक की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में मामूली टकराव ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। एबी रोड स्थित आर्बिट मॉल के पास शराब दुकान पर हाथ टकराने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बीयर की बोतल फोड़कर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए हैं।

    पुलिस के अनुसार एबी रोड पर आर्बिट मॉल के समीप अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान है। करण नामक युवक मंगलवार रात वहां शराब पीने पहुंचा था। इसी दौरान हाथ टकराने (टल्ला लगने) की बात पर उसका दो युवकों से विवाद हो गया। पहले गाली-गलौच हुई, फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

    करण ने फोन कर अपने साथी गोलू पिता चेन सिंह चंद्रवंशी (29) और हरिओम को मौके पर बुला लिया। दूसरी ओर विवादित पक्ष ने भी अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस मारपीट में बदल गई।

    बीचबचाव करने पहुंचे, बन गए निशाना

    मौके पर पहुंचे गोलू और हरिओम ने करण का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने बीयर की बोतल फोड़कर उसे धारदार हथियार की तरह इस्तेमाल किया। आरोप है कि उसने गोलू और हरिओम की कमर में बोतल घोंप दी। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों युवक खून से लथपथ हो गए।

    सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। हरिओम को आधा दर्जन से अधिक टांके लगे, जबकि गोलू की हालत अत्यंत गंभीर थी। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते देर रात उपचार के दौरान गोलू ने दम तोड़ दिया।

    सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपी फरार

    घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts