PlayBreaking News

Bageshwar Sarkar :फरीदाबाद में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का उत्साह, अनिरुद्धाचार्य महाराज भी हुए शामिल, लोगों ने ली शपथ

सनातन एकता पदयात्रा इस समय हरियाणा से निकल रही है। तीसरे दिन पदयात्रा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल हुए। हजारों लोगों ने सनातन धर्म की रक्षा और एकता की शपथ ली।
Follow on Google News
फरीदाबाद में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का उत्साह, अनिरुद्धाचार्य महाराज भी हुए शामिल, लोगों ने ली शपथ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फरीदाबाद। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में निकली ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ रविवार को तीसरे दिन हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा अब वृंदावन की ओर अग्रसर है। आज सुबह यात्रा फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी पदयात्रा में शामिल हुए।

    धीरेंद्र शास्त्री ने दिलाई सनातन धर्म की शपथ

    यात्रा के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सनातन धर्म पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा- हम जीवन भर सनातन धर्म का पालन करेंगे। हम भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। हम अपने गांव और शहर को भेदभाव व छुआछूत से मुक्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर सनातनी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा सनातन के कार्यों के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से “गाय, गंगा, गीता, गौरी, गायत्री और गोपाल” की गरिमा की रक्षा का संकल्प भी दिलाया।

    Twitter Post

    पदयात्रा में अनिरुद्धाचार्य महाराज का स्वागत 

    फरीदाबाद पहुंची पदयात्रा में जब अनिरुद्धाचार्य महाराज शामिल हुए, तो धीरेंद्र शास्त्री ने उनका हार्दिक स्वागत किया। दोनों संतों ने मिलकर भगवा ध्वज लहराया और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। संतों ने सादगी भरा भोजन किया- सड़क किनारे बैठकर पूड़ी और आलू की सब्जी खाई और स्वयं धीरेंद्र शास्त्री अन्य संतों को भोजन परोसते हुए नजर आए।

    Twitter Post

    सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचे भक्त को बुलाया अपने पास

    यात्रा के दौरान एक भक्त सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोका। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। युवक ने कहा कि वह उनका भक्त है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने उसे आशीर्वाद देकर जाने दिया।

    रावण की वेशभूषा में पहुंचे भक्त का मजेदार संवाद

    एक अन्य दिलचस्प वाकया उस समय हुआ जब एक युवक रावण की वेशभूषा में पदयात्रा में पहुंचा। उसे देखकर धीरेंद्र शास्त्री मुस्कराए और बोले, 'आओ दशानन, क्या हाल है?' इस पर युवक ने कहा- महाराज जी, आपकी कृपा है। ये रावण भगवान राम की शरण में है। शास्त्री ने प्रसन्न होकर कहा- ये भगवान राम बोल रहा है, इसे मारा नहीं जाएगा।

    NH-19 से सीकरी गांव तक पहुंची पदयात्रा

    पदयात्रा NH-19 मार्ग से एलसन चौक और जेसीबी चौक होते हुए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सीकरी गांव पहुंची। यहां शगुन गार्डन में यात्रा का रात्रि विश्राम किया गया।

    16 नवंबर को वृंदावन में होगा समापन

    7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई यह सनातन एकता पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में सम्पन्न होगी। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने घोषणा की है कि पदयात्रा में शामिल होने वाले लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। इस पदयात्रा को समर्थन देने के लिए पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, वरुण यादव और रेसलर द ग्रेट खली भी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर चुके हैं। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts